जनगणना प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित, 1 से 15 मई तक स्व-जनगणना के लिए किया प्रेरित
सोजत पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सोजत में जनगणना कार्य के सफल क्रियान्वयन को लेकर प्रथम चरण का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता तहसील जनगणना अधिकारी डॉ. दिलीप सिंह ने की।
प्रशिक्षण में सुपरवाइजर एवं प्रगणकों को फील्ड ट्रेनर्स श्री शैलेन्द्र सिंह एवं श्री मोहम्मद रफीक द्वारा विस्तृत जानकारी दी गई। इस दौरान जनगणना से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा करते हुए डेटा संग्रहण प्रक्रिया, डिजिटल माध्यमों के संचालन, पारदर्शिता एवं शुद्धता सुनिश्चित करने के तरीके समझाए गए।
डॉ. दिलीप सिंह ने बताया कि 1 मई से 15 मई 2026 तक स्व-जनगणना (Self Enumeration) का कार्य किया जाएगा। उन्होंने आमजन से अधिक से अधिक संख्या में ऑनलाइन माध्यम (se.census.gov.in) के जरिए स्व-जनगणना करने का आह्वान किया।
प्रशिक्षकों ने प्रतिभागियों को व्यवहारिक अभ्यास भी कराया, जिससे वे जनगणना कार्य को प्रभावी ढंग से संपादित कर सकें। अंत में सभी सुपरवाइजर एवं प्रगणकों को निर्देश दिए गए कि वे प्रशिक्षण में प्राप्त जानकारी के अनुसार अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए जनगणना कार्य को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0