आलोक विद्या मंदिर स्कूल में महिला सुरक्षा अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
महिला सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम में बच्चों को हेल्पलाइन और सुरक्षा योजनाओं से कराया अवगत
सोजत। स्थानीय आलोक विद्या मंदिर स्कूल में महिला सुरक्षा अभियान के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन गुरुवार को किया गया। कार्यक्रम में महिला सुरक्षा अभियान से जुड़े अधिकारियों ने विद्यालय के छात्र-छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा एवं विभिन्न सुरक्षा उपायों की विस्तृत जानकारी दी।
अधिकारियों ने विद्यार्थियों को बताया कि किसी भी आपात स्थिति में अपनी सुरक्षा कैसे सुनिश्चित करें, संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी किस प्रकार दें तथा महिला एवं बाल सुरक्षा से संबंधित सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन सेवाओं का उपयोग कैसे किया जा सकता है। साथ ही बच्चों को जागरूक एवं सतर्क रहने का संदेश दिया गया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य योगेश गहलोत ने विद्यार्थियों को कार्यक्रम को ध्यानपूर्वक सुनने एवं बताई गई जानकारियों को अपने जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि सुरक्षा संबंधी जानकारी प्रत्येक विद्यार्थी के लिए आवश्यक है और ऐसे कार्यक्रम बच्चों में आत्मविश्वास एवं जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा सुरक्षा से जुड़े विभिन्न विषयों पर जानकारी प्राप्त की। अंत में विद्यालय प्रशासन ने अधिकारियों का आभार व्यक्त किया
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0