सोजत के गैरियों के नृत्य ने होली में बांधा समां
सोजत शहर में धुलंडी के पावन अवसर पर बुधवार शाम को पारंपरिक मेले का भव्य आयोजन हुआ। कोट मोहल्ले में किले के पास आयोजित इस मेले में मारवाड़ी लोक संस्कृति की मनमोहक झलक देखने को मिली। हजारों की संख्या में पहुंचे लोगों ने रंगारंग प्रस्तुतियों का आनंद लिया और पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल बन गया।
मेले में गैरियों की प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र रहीं। रंग-बिरंगी पारंपरिक वेशभूषा में सजे गैरियों ने पैरों में घुंघरू बांधकर डांडिया, छतरियां और रंगीन रुमालों के साथ मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया। चंग और ढोल की गूंजती थाप पर युवा देर शाम तक झूमते नजर आए।
माली, घांची, सीरवी और जोगी समाज की पारंपरिक गैरों ने मेले की शोभा बढ़ाई। समाज के चौधरी और पंचों ने गुलाल उड़ाकर वातावरण को और भी रंगीन बना दिया।
मुख्य बाजार से लेकर किले तक पूरा इलाका खचाखच भरा रहा। हर ओर रंग, उमंग और उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिला, जिसने सोजत की होली को यादगार बना दिया
मेले में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। हर गैर के साथ पुलिस जाप्ता तैनात रहा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
1
Wow
0