सोजत कॉलेज में ताला लगाकर छात्रों का प्रदर्शन, नीलामी प्रक्रिया वापस लेने की चेतावनी

राजकीय महाविद्यालय सोजत पर एबीवीपी की तालाबंदी, नीलामी के विरोध में छात्रों का हंगामा

May 27, 2026 - 15:06
May 27, 2026 - 15:08
 0  201
सोजत कॉलेज में ताला लगाकर छात्रों का प्रदर्शन, नीलामी प्रक्रिया वापस लेने की चेतावनी

सोजत। शहर के राजकीय महाविद्यालय सोजत में बुधवार को कॉलेज भवन की नीलामी के विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) कार्यकर्ताओं एवं छात्र-छात्राओं ने तालाबंदी कर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने प्राचार्य की कुर्सी बाहर निकालकर महाविद्यालय के मुख्य द्वार पर ताला लगा दिया और जमकर नारेबाजी की।

जानकारी के अनुसार महाविद्यालय निर्माण कार्य से जुड़े ठेकेदार की बकाया राशि को लेकर न्यायालय द्वारा पहले कुर्की के आदेश जारी किए गए थे। इसके बाद कॉलेज भवन की नीलामी को लेकर नोटिस भी चस्पा किया गया। जैसे ही यह मामला सामने आया, एबीवीपी कार्यकर्ता एवं छात्र-छात्राएं आक्रोशित हो गए और महाविद्यालय परिसर में विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।

तालाबंदी के चलते महाविद्यालय परिसर में मौजूद समस्त स्टाफ अंदर ही फंस गया। छात्र नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकारी महाविद्यालय की नीलामी शिक्षा व्यवस्था पर सीधा आघात है तथा प्रशासन को जल्द समाधान निकालना चाहिए। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि नीलामी प्रक्रिया वापस नहीं ली गई तो आंदोलन और तेज किया जाएगा मौके पर बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे

 

What's Your Reaction?

Like Like 3
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Sanjay Parihar News reporter sojat