दिल्ली मे एडवोकेट भरत तिवारी को कॉरपोरेट लॉ में डॉक्टरेट की उपाधि
दिल्ली। भारत संविधान सभा भवन में आयोजित भव्य समारोह में विश्व संस्कृति एवं पर्यावरण संरक्षण आयोग द्वारा एडवोकेट भरत तिवारी को कॉरपोरेट लॉ (विधि एवं विधि उद्योग विनियम अनुपालन) के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में मिस इंडिया 2015 ईशा अग्रवाल एवं तिब्बती पूर्व स्पीकर श्री आचार्य पुंतोक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. अनिल कुमार (नेशनल ऑर्गन एंड टिशु ट्रांसप्लांट डायरेक्टर), विजय यादव (पूर्व असिस्टेंट कमिश्नर, दिल्ली) एवं कमलकांत जैन (पूर्व न्यायाधीश, ओपेरा अपीलैंट ट्रिब्यूनल) ने शिरकत की।
आयोग के पदाधिकारियों ने बताया कि एडवोकेट भरत तिवारी ने कॉरपोरेट कानून, विधिक अनुपालन एवं विधि उद्योग के विनियमन के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किया है, जिसे देखते हुए उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया। सम्मान प्राप्त करने के बाद एडवोकेट तिवारी ने आयोग एवं अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह उपाधि उन्हें विधि क्षेत्र में और अधिक जिम्मेदारी व समर्पण के साथ कार्य करने की प्रेरणा देगी।
समारोह के दौरान पर्यावरण संरक्षण, विधिक जागरूकता और सामाजिक सरोकारों पर भी वक्ताओं ने अपने विचार रखे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रहित एवं विधि के सशक्त क्रियान्वयन के संकल्प के साथ हुआ।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0