मां चामुंडा के जयकारों से गूंजा सोजत, मोटर वाहन एसोसिएशन की भव्य भजन संध्या संपन्न
महेंद्र सिंह राठौड़ व शीतल वैष्णव की सुरमयी प्रस्तुतियों ने बांधा समां, भक्तिमय माहौल में संपन्न हुई भजन संध्या
सोजत। मोटर वाहन एसोसिएशन सोजत के तत्वावधान में आयोजित "एक शाम चामुंडा माता जी के नाम" विशाल भजन संध्या कार्यक्रम श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर मां चामुंडा के भजनों का रसपान किया और भक्तिमय वातावरण का आनंद लिया।
भजन संध्या में प्रसिद्ध भजन गायक महेंद्र सिंह राठौड़ (पाली) एवं शीतल वैष्णव, महेश चौहान सोजत,भी ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुतियां देकर उपस्थित श्रद्धालुओं को देर रात तक मंत्रमुग्ध रखा। माता रानी के जयकारों से पूरा परिसर भक्तिमय माहौल में सराबोर हो गया।
कार्यक्रम का सफल मंच संचालन प्रमोद परिहार ने किया। इस अवसर पर मदन गहलोत, मदनगोपाल सांखला, सोजत गद्दीपति सुनीता बाई, सुमन बाई, जवरीलाल बोराणा सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।
आयोजकों ने सभी अतिथियों, भजन कलाकारों एवं श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में आध्यात्मिक चेतना, भाईचारे और सांस्कृतिक मूल्यों को बढ़ावा देते हैं। भजन संध्या के दौरान श्रद्धालु भक्ति रस में डूबे नजर आए तथा माता चामुंडा के जयकारों से वातावरण गुंजायमान हो उठा।
What's Your Reaction?
Like
2
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0