आचार्य बालकृष्ण ऋषि के जन्मोत्सव पर पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
आचार्य बालकृष्ण ऋषि के जन्मोत्सव पर पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
सोजत। विश्वभर में आयुर्वेद के प्रचार-प्रसार में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले आचार्य बालकृष्ण ऋषि के जन्मोत्सव के अवसर पर महिला पतंजलि योग समिति के तत्वावधान में स्थानीय डाक बंगला स्थित सार्वजनिक बगीचे में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण एवं हरित जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम में विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे गए तथा उपस्थित अतिथियों एवं नागरिकों ने पौधों की नियमित देखभाल करने और पर्यावरण संरक्षण के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया। महिला पतंजलि योग समिति की जिला अधिकारी एवं कार्यक्रम संयोजिका श्रीमती लीलावती आर्या ने बताया कि पौधरोपण कार्यक्रम राजस्थान के पूर्व केबिनेट मंत्री लक्ष्मीनारायण दवे के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ।
इस अवसर पर एडवोकेट राजेश चौधरी, समाजसेवी मंगलाराम मालवीय, ब्रह्माकुमारी कविता एवं आरती, डॉ. अनुसूया हर्ष, श्रीमती चंद्रकला सोनी, प्रमिला सोनी, तरुणा सोनी, इंजीनियर सुश्री उन्नति वर्मा, जागृति पुरुषवाणी, हेमा पुरुषवाणी, सरिता, अनुपमा, समाजसेवी राजेंद्र टाक, भुवनेश, हितेश, जवरीलाल सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के समापन पर संस्था प्रमुख लीलावती आर्या ने अतिथियों का अभिनंदन करते हुए उन्हें आर्ष साहित्य भेंट किया। वक्ताओं ने कहा कि पौधरोपण केवल एक अभियान नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित और स्वस्थ भविष्य के लिए हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। आचार्य बालकृष्ण ऋषि के जन्मोत्सव पर आयोजित यह कार्यक्रम पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक जागरूकता एवं साहित्यिक संस्कारों का प्रेरणादायी संदेश देने वाला रहा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0