सोजत राही को ‘यादगार निशान–2026’ से किया सम्मानित
सोजत। मेहंदी नगरी सोजत के ख्यातनाम शायर, कवि एवं पत्रकार अब्दुल समद राही को पत्रकारिता के क्षेत्र में उनकी उल्लेखनीय सेवाओं के लिए ‘यादगार निशान–2026’ से सम्मानित किया गया। यह सम्मान सूर्यनगरी जोधपुर स्थित ईदगाह अहले हदीस में आयोजित कार्यक्रम में मजलिस हमदर्दाने क़ौम मेड़ती सिलावटान, जोधपुर द्वारा प्रदान किया गया।
कार्यक्रम में सदर अल्हाज अब्दुल सलीम चौहान ने राही को साफा पहनाकर सम्मानित किया, जबकि नायब सदर अब्दुल मतीन खताई ने सम्मान पत्र व मोमेंटो भेंट किया। इस अवसर पर सेकेट्री मोहम्मद साकिर चौहान, नायब सेकेट्री अब्दुल वाहिद बाबू सहित समिति के पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे।
सम्मान प्राप्त करने पर अब्दुल समद राही ने सदर, नायब सदर, सेकेट्री, नायब सेकेट्री सहित पूरी समिति का तहेदिल से आभार व्यक्त किया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0