CEIR पोर्टल से पाली पुलिस ने बरामद किए 116 मोबाइल, 60 लाख रुपए के फोन

CEIR पोर्टल से पाली पुलिस ने बरामद किए 116 मोबाइल, 60 लाख रुपए के फोन

May 23, 2026 - 18:40
May 23, 2026 - 18:58
 0  72
CEIR पोर्टल से पाली पुलिस ने बरामद किए 116 मोबाइल, 60 लाख रुपए के फोन
CEIR पोर्टल से पाली पुलिस ने बरामद किए 116 मोबाइल, 60 लाख रुपए के फोन

पाली। जिले में लगातार बढ़ रही मोबाइल गुमशुदगी की शिकायतों के बीच पाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पिछले एक माह में 116 गुमशुदा मोबाइल बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को लौटाए। बरामद किए गए स्मार्ट मोबाइलों की अनुमानित कीमत करीब 60 लाख रुपए बताई गई है।

जिला पुलिस अधीक्षक मोनिका सेन ने बताया कि दूरसंचार विभाग भारत सरकार के CEIR पोर्टल के माध्यम से गुम और चोरी हुए मोबाइलों को ट्रेस कर बरामद करने के लिए विशेष अभियान चलाया गया। पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निशांत भारद्वाज, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयसिंह तंवर के सुपरविजन में साइबर थाना एवं साइबर सैल की टीमों ने जिलेभर में कार्रवाई की।

उन्होंने बताया कि उप अधीक्षक पुलिस किशोर सिंह भाटी, अपराध सहायक कार्यालय पुलिस अधीक्षक अशोक कच्छावा तथा साइबर सैल प्रभारी गौतम आचार्य सहित सभी थानाधिकारियों को गुमशुदा मोबाइलों की बरामदगी के निर्देश दिए गए थे। जिला एवं थाना स्तर पर गठित विशेष टीमों ने प्रतिदिन मॉनिटरिंग करते हुए CEIR पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का निस्तारण किया। मोबाइल सुपुर्दगी के लिए पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर में समारोह आयोजित किया गया, जहां परिवादियों को उनके मोबाइल वापस सौंपे गए। अपना खोया मोबाइल वापस मिलने पर लोगों ने पाली पुलिस का आभार जताया।समारोह के दौरान पुलिस अधिकारियों ने लोगों को साइबर अपराधों से बचाव के उपायों की जानकारी भी दी। साथ ही आमजन से अपील की गई कि मोबाइल गुम या चोरी होने पर तुरंत CEIR पोर्टल पर शिकायत दर्ज करवाएं, ताकि मोबाइल नेटवर्क में आते ही उसे ट्रेस किया जा सके।मोबाइल सुपुर्द समारोह में मदनसिंह, अमरसिंह रतनू, अमृत सोनी, रविन्द्रसिंह सहित कई अधिकारी, गणमान्य नागरिक, परिवादी एवं उनके परिवारजन मौजूद रहे। समारोह में करीब 300 लोगों ने भाग 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Sanjay Parihar News reporter sojat