30 अप्रैल को माली समाज का नवम सामूहिक विवाह सम्मेलन, 21 जोड़े बंधेंगे परिणय सूत्र में
सोजत। समस्त माली समाज विकास समिति के तत्वावधान में नवम सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन 30 अप्रैल को पोकर फार्म हाउस में किया जाएगा। इस भव्य आयोजन में 21 जोड़े वैवाहिक बंधन में बंधेंगे।
कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर जेतारणिया गेट के बाहर स्थित माली समाज भवन में बैठक आयोजित की गई। बैठक में माली समाज अध्यक्ष चंपालाल सांखला सहित विभिन्न मोहल्लों के बड़ाबास चौधरी गोरधनलाल गहलोत, नयापुरा चौधरी देवीलाल सांखला, धोलीवाड़ी चौधरी गणपतसिंह पालरिया, पावटी बास चौधरी ताराचंद टांक सैनी पंचगन मालियों का बड़ा बास गोरधनलाल गहलोत,बालमुकन गहलोत,मांगीलाल पालरिया,महेंद्रजी पालरिया,नयापुरा,देवीलाल साँखला,धोलीवाड़ी का बास,पावटी का बास,गणपतसिंह पालरिया,चम्पालाल साँखला,लुम्बाराम साँखाला,किशनलाल कच्छवाह,भैराराम पालरिया,ताराचंद टांक,हरीराम पालरिया,भंवरजी पालरिया,आत्माराम साँखाला,रामचन्द्र गहलोत,केवलचन्द टांक,रतन पालरिया,देवाराम गहलोत,मोहनलाल गहलोत,रतनलाल भाटी,सुरेशसिंह साँखला,लक्ष्मणराम भाटी,शंकर परिहार,नारायणलाल परिहार,हेमाराम भाटी,प्रेमचन्द चौहान,रामचंद्र देवड़ा,कालूराम सोलंकी,कालूराम पालरिया,नेनाराम चौहान,नेमाराम गहलोत,राजेन्द्र सोलंकी,मिश्रीलाल साँखला,कानाराम परिहार,श्यामलाल गहलोत,गिरधारीलाल गहलोत,मांगीलाल अटपड़ा,चम्पालाल मेहन्दी बेरा,केवल पालरिया,धनराज गहलोत,राजेश साँखला,खुमाराम टांक,लक्ष्मणराम पालरिया,राजाराम सोलंकी,मांगीलाल चौहान,भवरलाल साँखला,गणपतलाल गहलोत,पेमाराम गहलोत,नेनाराम फौजी परिहार,जवरीलाल सॉखला,कानाराम पालरिया,रामचंद्र सोलंकी,लक्ष्मण पालरिया,विकास टांक,सम्पत पालरिया,सोहनलाल साँखला,मांगीलाल पालरिया (बिचड़ी),धीसाराम साँखला,हरीकिशन चौहान,पुनाराम देवड़ा,सोहनलाल गेहलोत,राजेंद्र साँखला,रामेश्वर साँखला,भंवरलाल गेहलोत,विजयराज चौहान,पन्नालाल पंवार,बाबुलाल तंवर,बाबुलाल टांक (ऊचाड़ा),ओमप्रकाश कच्छवाह,राजूजी तंवर,धनाराम गहलोत,सुरेश परिहार,धुलाराम पालरिया,नेनाराम परिहार,कानाराम भाटी,सोहनलाल साँखाला,रूपाराम टांक निर्विनं मौजूद रहे।
इस दौरान माली समाज विवाह मुख्य प्रबंध समिति के संयोजक लक्ष्मण राम गहलोत, संरक्षक ताराचंद एडवोकेट, मदन छोटे वाला, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मदनलाल पालरिया, सचिव हेमाराम भाटी, कोषाध्यक्ष कानाराम परिहार, महामंत्री आनंद भाटी सहित कई पदाधिकारी एवं गणमान्य सदस्यों की उपस्थिति में 21 जोड़ों का सावा लिखाई कार्यक्रम संपन्न हुआ तथा सामूहिक विवाह की पत्रिका का विमोचन किया गया।
सम्मेलन के तहत 29 अप्रैल को सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक पोकर फार्म हाउस में ‘मायरा’ कार्यक्रम आयोजित होगा। वहीं मुख्य विवाह समारोह 30 अप्रैल को होगा, जिसमें सुबह 9 बजे से 10:30 बजे तक बारातों का स्वागत किया जाएगा।
इस सामूहिक विवाह में सोजत, गिरी, राणावास, पीपाड़ शहर, भोपालगढ़, कंटालिया, खोखरा एवं सोजत रोड सहित विभिन्न क्षेत्रों से बारातें पहुंचेंगी। सम्मेलन के दिन समाज के सभी प्रतिष्ठान बंद रखने का निर्णय भी लिया गया है।
What's Your Reaction?
Like
1
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0