राजकीय चिकित्सालय सोजत में लगा निशुल्क HPV टीकाकरण शिविर, 5 बालिकाओं को लगी पहली डोज

Mar 14, 2026 - 19:03
Mar 14, 2026 - 19:03
 0  20
राजकीय चिकित्सालय सोजत में लगा निशुल्क HPV टीकाकरण शिविर, 5 बालिकाओं को लगी पहली डोज
राजकीय चिकित्सालय सोजत में लगा निशुल्क HPV टीकाकरण शिविर, 5 बालिकाओं को लगी पहली डोज

सोजत  राजकीय चिकित्सालय  में शनिवार को 14 वर्ष से अधिक और 15 वर्ष से कम आयु की बालिकाओं के लिए निशुल्क HPV वैक्सीनेशन शिविर आयोजित किया गया। शिविर में बालिकाओं को सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए HPV वैक्सीन की पहली खुराक लगाई सोजत के प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेश गुप्ता ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा चलाए जा रहे सर्वाइकल कैंसर रोकथाम राष्ट्रीय अभियान के तहत यह टीकाकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य कम उम्र में ही बालिकाओं को इस गंभीर बीमारी से सुरक्षित करना है।उन्होंने बताया कि शिविर सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित किया गया, जिसमें कुल 5 बालिकाओं को HPV वैक्सीन की पहली डोज दी गई।पीएमओ डॉ. गुप्ता ने बताया कि सर्वाइकल कैंसर महिलाओं में होने वाला एक गंभीर कैंसर है, जिसका मुख्य कारण HPV (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) संक्रमण होता है। HPV वैक्सीन इस बीमारी से बचाव का सुरक्षित और प्रभावी उपाय है। इसी कारण 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की बालिकाओं के लिए विशेष रूप से यह टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है।शिविर के सफल संचालन में डॉ. राजेश गुप्ता, डॉ. अशोक गेहलोत, डॉ. हिमांशी चौधरी के साथ एएनएम प्रेमलता पंवार, चांद कंवर, पुनम तथा कम्प्यूटर ऑपरेटर खुशाली का विशेष योगदान रहा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Sanjay Parihar News reporter sojat