अनुशासन, सेवा और नेतृत्व का पाठ: डी.एल.एड. विद्यार्थियों हेतु स्काउट-गाइड जनरल इनफॉरमेशन कैंप आयोजित
डी.एल.एड. छात्राध्यापकों के लिए जनरल इनफॉरमेशन कैंप आयोजित, स्काउट-गाइड प्रशिक्षण की दी जानकारी
बगड़ी नगर। भारत स्काउट एवं गाइड के तत्वावधान में डी.एल.एड. द्वितीय वर्ष के छात्राध्यापकों हेतु एक दिवसीय जनरल इनफॉरमेशन कैंप का आयोजन किया गया। कैंप का उद्देश्य आगामी 7 दिवसीय स्काउट-गाइड प्रशिक्षण शिविर के लिए छात्राध्यापकों को आवश्यक जानकारी एवं मार्गदर्शन प्रदान करना रहा।
कार्यक्रम में सर्कल ऑर्गनाइजर डिम्पल दवे एवं स्काउट लीडर पुरुषोत्तम पुरी गोस्वामी के सानिध्य में छात्राध्यापकों को स्काउट-गाइड की गतिविधियों, अनुशासन, सेवा भावना तथा शिविर के दौरान अपेक्षित जिम्मेदारियों की जानकारी दी गई।
प्रभागाध्यक्ष गणपत लाल प्रजापत ने छात्राध्यापकों को शिविर में पूर्ण तैयारी, सकारात्मक सोच और सक्रिय सहभागिता के साथ भाग लेने के लिए प्रेरित किया। वहीं राज्य स्तर पर सम्मानित प्रभागाध्यक्ष दिनेश भारती गोस्वामी ने स्काउट आंदोलन के उद्देश्यों एवं व्यक्तित्व निर्माण में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला।
छात्राध्यापकों के प्रभागाध्यक्ष जयदेव शर्मा ने डी.एल.एड. पाठ्यक्रम में स्काउट-गाइड प्रशिक्षण के महत्व को बताते हुए सभी विद्यार्थियों से प्रशिक्षण शिविर में सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया।
उपप्राचार्य मांगीलाल सिरवी ने कहा कि स्काउट-गाइड बच्चों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, सेवा भावना तथा विपरीत परिस्थितियों में जीवन जीने की कला विकसित करने का प्रभावी माध्यम है।
इस अवसर पर योजना एवं प्रबंध प्रभागाध्यक्ष भैरा राम प्रजापत, ई.टी. प्रभारी प्रेमचंद परिहार, डब्ल्यू.ई. प्रभारी डवरा राम सिरवी, पी.एस.टी.ई. प्रभारी मुलायम सिंह यादव सहित डाइट के समस्त फैकल्टी सदस्य उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0