श्रीचारभुजानाथ मंदिर से शुक्रवार सुबह 5 बजे निकली चामुंडा माता की ओर प्रभातफेरी, भक्तिमय माहौल में रंगा

पुरुषोत्तम अधिकमास में भक्तिरस में डूबा सोजत, श्रीचारभुजानाथ मंदिर से प्रतिदिन निकल रही प्रभातफेरी

May 29, 2026 - 06:17
 0  103

सोजत | पुरुषोत्तम अधिकमास के पावन अवसर पर सोजत शहर पूरी तरह भक्तिमय वातावरण में रंगा हुआ है। शहर के श्रीचारभुजानाथ मंदिर से महामंडलेश्वर चेतनगिरी महाराज के सानिध्य में प्रतिदिन सुबह प्रभातफेरी निकाली जा रही है। 17 मई से प्रारंभ हुई यह प्रभातफेरी लगातार एक माह तक शहर के विभिन्न मार्गों से होकर निकलेगी।

शुक्रवार सुबह 5 बजे प्रभातफेरी श्रीचारभुजानाथ मंदिर से रवाना हुई। प्रभातफेरी चामुण्डा माता मंदिर सहित विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए सुबह 6 बजे पुनः मंदिर पहुंचकर सम्पन्न हुई। इस दौरान श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन कर पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

प्रभातफेरी में हरिनारायण पाराशर, नथमल माली, कमल सिंह, बाबूलाल ट्रेलर, भामाशाह जवरीलाल बोराणा, नंदू शर्मा, पदम सिंह, राहुल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। 

आयोजकों ने बताया कि अधिकमास के दौरान प्रतिदिन धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिससे शहर में भक्ति, आस्था और आध्यात्मिकता का माहौल बना रहेगा।

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Sanjay Parihar News reporter sojat