श्री सिद्ध जोड़ भैरव मंदिर में दस दिवसीय लाख जप महाअनुष्ठान शुरू
महंत गोविन्दानन्द गिरि जी महाराज के सानिध्य में बंगलामुखी महायज्ञ आरंभ
सोजत। शहर के श्री सिद्ध जोड़ भैरव मन्दिर चामड़ियाक मार्ग पर मंगलवार से श्री बंगलामुखी मां महायज्ञ एवं लाख जप महाअनुष्ठान श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ शुरू हुआ। दस दिवसीय यह धार्मिक आयोजन 21 मई से 30 मई तक महंत गोविन्दानन्द गिरि जी महाराज के सानिध्य में आयोजित किया जा रहा है।
अनुष्ठान का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार, अभिषेक, शास्त्राचार एवं विधिवत पूजा-अर्चना के साथ किया गया। महायज्ञ में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर मां बंगलामुखी की आराधना कर रहे हैं। आयोजन समिति के अनुसार प्रतिदिन विशेष पूजा, हवन एवं धार्मिक प्रवचन आयोजित किए जाएंगे।
महायज्ञ में यजमान के रूप में खेमाराम मालवीय, विकास टांक, कविता भाटी, चांदनी चितारा, सूर्या, दिनेश, विक्रम, वेशारवी दास जी, पूष्पा देवी, समदू देवी, जतीन चितारा एवं राधिका सहित कई श्रद्धालु भाग ले रहे हैं।
धार्मिक आयोजन को लेकर पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना हुआ है। श्रद्धालुओं में उत्साह देखा जा रहा है तथा प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0