बुढ़ायत माता मंदिर में शिक्षा और समाजोत्थान पर मंथन, स्व. चंद्रशेखर शर्मा की स्मृति में चार कूलर भेंट
संगठन, शिक्षा और सेवा का संदेश: बुढ़ायत माता मंदिर कार्यक्रम में समाजजनों ने रखा विकास का संकल्प
सोजत। निकटवर्ती लुंडावास स्थित बुढ़ायत माता मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में समाजोत्थान, शिक्षा एवं संगठन की आवश्यकता पर वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण दवे ने कहा कि कोई भी समाज शिक्षित होकर ही प्रगति के पथ पर अग्रसर हो सकता है। उन्होंने शिक्षा को समाज के विकास की आधारशिला बताते हुए युवाओं को उच्च शिक्षा के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में चिरंजी लाल दवे ने कहा कि समाज के सभी लोगों को संगठित होकर सकारात्मक सोच के साथ कार्य करना चाहिए। सेवा निवृत्त रेलवे अधिकारी ललित शर्मा ने अपने पिता स्वर्गीय चंद्रशेखर शर्मा के शिक्षा क्षेत्र में किए गए उल्लेखनीय योगदान को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया।
इस अवसर पर विधु शेखर दवे ने रचनात्मक एवं सामाजिक कार्यों को बढ़ावा देने पर जोर दिया। अपर लोक अभियोजक पंकज त्रिवेदी ने युवाओं से समाज के विकास में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। वहीं हितेंद्र व्यास ने मंदिर में प्रस्तावित विकास कार्यों की जानकारी दी।
कार्यक्रम का संचालन चेतन व्यास ने करते हुए बुढ़ायत माता मंदिर के इतिहास एवं महत्व पर प्रकाश डाला।
इस अवसर पर अधिवक्ता अरविंद द्विवेदी, आचार्य पंडित हिंद प्रकाश ओझा, जितेंद्र व्यास, माधव शास्त्री, भाजपा ओबीसी मोर्चा प्रदेश प्रवक्ता राजेश तंवर, सुदीप व्यास, धीरेन्द्र व्यास, मनोज जोशी, चेतन दवे, त्रिभुवन नारायण जोशी, दिलीप व्यास, जगदीश नारायण श्रीमाली, अश्विनी कुमार व्यास, संजय व्यास, प्रवीण दवे, ओमप्रकाश दवे, अशोक त्रिवेदी, दाऊलाल व्यास, मनेश व्यास, सुनील व्यास, मनोहरलाल जोशी, मनीष व्यास, मितेश व्यास, भानुप्रकाश जोशी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान ललित शर्मा ने अपने पिता स्वर्गीय चंद्रशेखर शर्मा की स्मृति में मंदिर परिसर के लिए चार कूलर भेंट कर श्रद्धांजलि अर्पित की। उपस्थित लोगों ने इस सेवा कार्य की सराहना करते हुए इसे प्रेरणादायक पहल बताया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0