वरिष्ठ नागरिक समिति ने सोजत रोड स्टेशन पर जल सेवा की

May 15, 2026 - 17:51
May 15, 2026 - 18:18
 0  42

बगड़ी नगर। वरिष्ठ नागरिक समिति सोजतरोड द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी सोजत रोड रेलवे स्टेशन पर शीतल जल सेवा की जा रही है । सचिव अशोक जांगला ने बताया कि उत्तर पश्चिम रेलवे प्रशासन से जल सेवा की अनुमति मिलने पर आज शुक्रवार दिनांक 15.05.2026 को बांद्रा श्रीगंगानगर ट्रेन पर शीतल जल सेवा शुरू कर दी गई है जो दिनांक 31.07.2026 तक जारी रहेगी । रेल यात्रियों को उनके कोच के पास केम्पर से RO का शुद्ध शीतल जल सेवा की जा रही है । समिति की महिला सदस्या शकुंतला जांगला व सुशीला सोनी संग वरिष्ठजन रतनलाल प्रजापति नाथूसिंह राठौड़ नेमीचंद पावेचा नारायण सिंह चौहान किशनलाल सेन हेमाराम सोलंकी ओमप्रकाश अग्रवाल रतनलाल मेवाड़ा तुलसीराम बैरवा ने विशेषकर रेल के जनरल डिब्बे पर जल सेवा की । भीषण गर्मी में शीतल जल पाकर रेलयात्रियों के चेहरे खिल उठे ।

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Ramesh Chand Bhatt News reporter bagdi