सोजत में चोरों का आतंक: 10 दिन में 4 चोरी, आईओसी कॉलोनी के दो मकान बने निशाना
आईओसी कॉलोनी में दो घरों में चोरी, पिछले 10 दिनों में चौथी वारदात से लोगों में रोष
सोजत शहर में चोरी की घटनाओं का सिलसिला लगातार बढ़ता जा रहा है। पिछले 10 दिनों के भीतर चार चोरी की वारदातों से शहरवासियों में दहशत का माहौल है। मंगलवार को आईओसी कॉलोनी स्थित दो मकानों को चोरों ने निशाना बनाते हुए चोरी की वारदात को अंजाम दिया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस जाब्ता मौके पर पहुंचा और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है तथा संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश की जा रही है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से क्षेत्र में भय का माहौल है। लोगों ने रात्रि गश्त बढ़ाने तथा चोरी की वारदातों का शीघ्र खुलासा करने की मांग की है।
पुलिस के अनुसार मामले की जांच जारी है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं। लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं को देखते हुए पुलिस ने नागरिकों से सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की है।
What's Your Reaction?
Like
2
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0