राणावास के सेवा वीरों का संत सानिध्य में सम्मान, वर्षीतप पारणा महोत्सव के वॉलंटियर्स का हुआ अभिनंदन

राणावास के सेवा वीरों का संत सानिध्य में सम्मान, वर्षीतप पारणा महोत्सव के वॉलंटियर्स का हुआ अभिनंदन

May 11, 2026 - 22:07
May 12, 2026 - 16:52
 0  13
राणावास के सेवा वीरों का संत सानिध्य में सम्मान, वर्षीतप पारणा महोत्सव के वॉलंटियर्स का हुआ अभिनंदन
राणावास के सेवा वीरों का संत सानिध्य में सम्मान, वर्षीतप पारणा महोत्सव के वॉलंटियर्स का हुआ अभिनंदन

राणावास। श्री मरुधर केसरी वर्षीतप पारणा एवं भागवती दीक्षा महोत्सव समिति, श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन शिक्षक संघ तथा जैन वर्धमान पब्लिक स्कूल राणावास के अध्यक्ष मिश्रीलाल गौतमचंद जैन गुगलिया के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल सोजत सिटी स्थित पावन धाम पहुंचा। यहां विराजित श्रमण संघीय वरिष्ठ प्रवर्तक शासन गौरव परम पूज्य श्री सुकनमल जी म.सा., उप प्रवर्तक ज्योतिषविद् श्री अमृत मुनि जी म.सा., सेवाभावी श्री महेश मुनि जी म.सा., श्री अखिलेश मुनि जी म.सा. एवं प्रसिद्ध संचालनकर्ता डॉ. श्री वरुण मुनि जी म.सा. आदि ठाणा के दर्शन-वंदन का लाभ लिया गया।

इस अवसर पर राणावास संस्थान के अध्यक्ष एम. गौतमचंद जी गुगलिया एवं पूर्व कोषाध्यक्ष राजेश जी खींवसरा ने गुरुभगवंतों के सानिध्य में वर्षीतप पारणा एवं भागवती दीक्षा महोत्सव में निस्वार्थ भाव से सेवा देने वाले सभी कार्यकर्ताओं, जैन वर्धमान पब्लिक स्कूल राणावास के अध्यापकों तथा गुरुभगवंतों के सेवकों का शाल, माला एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान एवं स्वागत किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए परम पूज्य श्री सुकनमल जी म.सा. ने शिक्षा के साथ अनुशासन को जीवन का महत्वपूर्ण आधार बताते हुए विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को संस्कारयुक्त शिक्षा पर बल देने की प्रेरणा दी। वहीं ज्योतिषविद् श्री अमृत मुनि जी म.सा. ने शिक्षा की गुणवत्ता में निरंतर सुधार तथा विद्यालय में अधिकाधिक नामांकन बढ़ाने हेतु मार्गदर्शन प्रदान किया।

इस दौरान संस्थान अध्यक्ष एम. गौतमचंद जी गुगलिया, पूर्व कोषाध्यक्ष राजेश जी खींवसरा, प्रचार मंत्री पद्मजी डेढ़िया, संतोषजी पोकरणा, हर्ष कटारिया, रजत गुंदेचा, प्रधानाचार्य उदाराम जी, गजेंद्र जी सोनी, रतनलाल, दीपकरण शर्मा, सुमेर सिंह, अशोक सिंह रामेश्वरी, राजपुरोहित, प्रेमलता, नवरतन सोनी, ज्योति राठौड़, प्रीति राठौड़, कीर्ति गहलोत, ललिता परिहार, मानषी परिहार, सुषमा जी सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Ajay Kumar Joshi News Reporter Sojat