सोजत में पुरुषोत्तम अधिकमास की धूम, श्रीचारभुजानाथ मंदिर से रोज निकल रही प्रभातफेरी
चेतनगिरी महाराज के सानिध्य में निकली प्रभातफेरी, भक्तिमय हुआ सोजत शहर
सोजत | पुरुषोत्तम अधिकमास के पावन अवसर पर सोजत शहर भक्तिमय माहौल में रंगा हुआ है। शहर के श्रीचारभुजानाथ मंदिर से महामंडलेश्वर चेतनगिरी महाराज के सानिध्य में प्रतिदिन सुबह प्रभातफेरी निकाली जा रही है। 17 मई से शुरू हुई यह प्रभातफेरी लगातार एक माह तक शहर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरेगी।
गुरुवार सुबह 5 बजे प्रभातफेरी श्रीचारभुजानाथ मंदिर से रवाना हुई, जो नरसिंहपुरा स्थित राधाकृष्ण मंदिर एवं अंबे माता मंदिर सहित विभिन्न मार्गों से होते हुए सुबह 6 बजे पुनः मंदिर पहुंचकर सम्पन्न हुई। प्रभातफेरी के दौरान श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन करते हुए धर्ममय वातावरण बनाया।
प्रभातफेरी में हरिनारायण पाराशर, नथमल माली, कमल सिंह, बाबूलाल ट्रेलर, नंदू शर्मा, पदम सिंह, राहुल सहित अनेक श्रद्धालु शामिल रहे। वहीं नरसिंहपुरा में नरपत सिंह दहिया, शांतिलाल गहलोत, कूनाराम गहलोत, विनोद शाह एवं अंबे माता मंदिर समिति द्वारा प्रभातफेरी का स्वागत किया गया।
आयोजकों ने बताया कि अधिकमास के दौरान प्रतिदिन धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जिससे शहर में भक्ति और आध्यात्मिकता का वातावरण बना रहेगा।
What's Your Reaction?
Like
1
Dislike
0
Love
1
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0