सेवानिवृत्ति पर कनिष्ठ सहायक धीरेन्द्र व्यास का भव्य सम्मान, समाजजनों ने दी भावभीनी विदाई
धैर्य, सेवा और सकारात्मक सोच के प्रतीक रहे धीरेन्द्र व्यास, सेवानिवृत्ति पर हुआ भव्य सम्मान समारोह
सोजत। पंचायत समिति सायला से कनिष्ठ सहायक पद से सेवानिवृत्त होने वाले धीरेन्द्र व्यास का स्वामी विवेकानंद मार्ग पर भव्य स्वागत एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाजजन, मित्रों एवं गणमान्य नागरिकों ने उपस्थित होकर व्यास को शुभकामनाएं दीं।
समारोह को संबोधित करते हुए वरिष्ठ नागरिक समिति अध्यक्ष सुरेश ओझा ने कहा कि धीरेन्द्र व्यास ने अपने कार्यकाल में धैर्य, सकारात्मक दृष्टिकोण, ऊर्जावान कार्यशैली एवं मानवीय व्यवहार से जो सेवा की ज्योत प्रज्वलित की है, वह सभी के लिए प्रेरणादायक रहेगी। उन्होंने कहा कि व्यास एक आदर्श जनसेवक होने के साथ-साथ बेहतरीन इंसान भी हैं, जिन्होंने अपनी कार्यकुशलता और सरल स्वभाव से लोगों के दिलों में विशेष स्थान बनाया है।
वक्ताओं ने कहा कि सरकारी सेवा में अच्छी छवि बनाकर सेवानिवृत्त होना अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि और आदर्श उदाहरण है। इस अवसर पर धीरेन्द्र व्यास का प्रशस्ति पत्र, साफा एवं शाल ओढ़ाकर, स्मृति चिन्ह तथा स्नेह भेंट प्रदान कर सम्मान किया गया।
कार्यक्रम में हितेंद्र व्यास, रतनलाल जोशी, निरंजन त्रिवेदी, चंद्रशेखर व्यास, चेतन व्यास, धर्मेंद्र पंडित, संजय शर्मा, बुढ़ायत माता मंदिर व्यवस्था समिति अध्यक्ष जितेंद्र व्यास, मोतीसिंह राजपुरोहित, गुरु फूलनारायण आश्रम युवा मंडल अध्यक्ष पुनीत दवे, पारस सोनी, दिनेश, मनीष, मितेश, खुशवंत, यश, वैभव, मोंटू, लक्षित, दिक्षांत, मोहित, रोहित, विपुल, उज्ज्वला, दमयंती, सावित्री, वंदना, मंजू व्यास, रीता, अनीता सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी ने धीरेन्द्र व्यास के स्वस्थ, सुखद एवं सफल जीवन की कामना करते हुए उन्हें भावभीनी शुभकामनाएं दीं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0