धाकड़ी-नागाबेरी मार्ग स्थित फैक्ट्री में आग से हड़कंप, दमकलकर्मी लगातार कर रहे प्रयास

भूसे के ढेर में लगी आग ने लिया विकराल रूप, तेज हवा से बढ़ी मुश्किलें

Jun 1, 2026 - 22:35
 0  87
धाकड़ी-नागाबेरी मार्ग स्थित फैक्ट्री में आग से हड़कंप, दमकलकर्मी लगातार कर रहे प्रयास

सोजत | धाकड़ी से नागाबेरी मार्ग पर स्थित लकड़ी की गिट्टियां बनाने वाली एक फैक्ट्री में सोमवार को आग लगने से हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार फैक्ट्री परिसर में रखे भूसे के ढेर में अचानक आग लग गई, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार तेज हवा के कारण आग लगने की आशंका जताई जा रही है। हवा के चलते आग तेजी से फैलने लगी, जिससे आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

घटना की सूचना मिलते ही सोजत, पाली और जाड़न से दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। आग पर काबू पाने के लिए दमकल वाहन लगातार फेरे लगा रहे हैं तथा दमकलकर्मी लगातार आग बुझाने के प्रयास में जुटे हुए हैं।

फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। राहत की बात यह है कि समाचार लिखे जाने तक किसी जनहानि की सूचना नहीं मिली है। प्रशासन और दमकल विभाग की टीमें स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Sanjay Parihar News reporter sojat