डॉक्टर महेश सोनी तोषावड़ को अखिल भारतीय स्वर्णकार समाज एवं ज्वैलर्स एसोसिएशन राजस्थान प्रदेश मंत्री पद पर किया नियुक्त

Mar 21, 2026 - 21:43
Mar 21, 2026 - 21:46
 0  5
डॉक्टर महेश सोनी तोषावड़ को अखिल भारतीय स्वर्णकार समाज एवं ज्वैलर्स एसोसिएशन राजस्थान प्रदेश मंत्री पद पर किया नियुक्त

सोजत सिटी - अखिल भारतीय स्वर्णकार समाज एवं ज्वैलर्स एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पृथ्वीपाल सिंह स्वर्णकार व राष्ट्रीय महामंत्री दीपक वर्मा स्वर्णकार के निर्देशानुसार अखिल भारतीय स्वर्णकार समाज एवं ज्वैलर्स एसोसिएशन मध्यप्रदेश संगठन मंत्री अनिल सोनी स्वर्णकार ने सोजत सिटी जिला पाली के सोजत मेहंदी नगरी के युवा रत्न व समाजसेवी व स्वर्णकार समाज के गौरव डॉक्टर महेश सोनी तोषावड़ को अखिल भारतीय स्वर्णकार समाज एवं ज्वैलर्स एसोसिएशन राजस्थान प्रदेश मंत्री पद पर नियुक्त किया गया। एवं अखिल भारतीय स्वर्णकार समाज एवं ज्वैलर्स एसोसिएशन राष्ट्रीय अध्यक्ष पृथ्वीपाल सिंह स्वर्णकार व राष्ट्रीय महामंत्री दीपक वर्मा स्वर्णकार ने सोजत सिटी के समाजसेवी डॉक्टर महेश सोनी तोषावड़ को राजस्थान प्रदेश मंत्री पद पर नियुक्त करने पर हमें पूर्ण विश्वास है कि आप संगठन के नियमों का पालन करते हुए स्वर्णकार समाज के गौरव को बढ़ाने और आपसी एकता को सुटृढ़ करने में अपना पूर्ण सहयोग प्रदान करेंगे। एवं समाजसेवी डॉक्टर महेश सोनी तोषावड़ ने कहा कि अखिल भारतीय स्वर्णकार समाज एवं ज्वैलर्स एसोसिएशन राजस्थान प्रदेश मंत्री पद पर मेरे को जो जिम्मेदारी दी गई उस जिम्मेदारी पर में खरा उतरूंगा और तन मन धन से सेवा करूंगा। एवं अखिल भारतीय स्वर्णकार समाज एवं ज्वैलर्स एसोसिएशन आपके उज्जवल भविष्य की मंगल कामना करती है। एवं समाजसेवी डॉक्टर महेश सोनी तोषावड़ ने अखिल भारतीय स्वर्णकार समाज एवं ज्वैलर्स एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पृथ्वीपाल सिंह स्वर्णकार व राष्ट्रीय महामंत्री दीपक वर्मा स्वर्णकार व शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया। एवं समाजसेवी डॉक्टर महेश सोनी तोषावड़ श्री मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज पाली जिला मीडिया प्रभारी व भारतीय रेलवे उपभोक्ता संरक्षण सलाहकार फोरम जोधपुर संभाग उपाध्यक्ष व सोजत भाजपा मण्डल मंत्री पद पर भी अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Sanjay Parihar News reporter sojat