सोजत में जलदाय विभाग की लापरवाही, सड़क के गड्ढे में गिरा पत्थरों से भरा डंपर

सोजत में खुले गड्ढों से बढ़ा खतरा, जलदाय विभाग के खिलाफ लोगों में रोष

May 28, 2026 - 09:07
 0  263
सोजत में जलदाय विभाग की लापरवाही, सड़क के गड्ढे में गिरा पत्थरों से भरा डंपर

सोजत। शहर के जैतारणिया गेट स्थित माली समाज भवन के पास जलदाय विभाग द्वारा जगह-जगह किए गए गड्ढों के कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गुरुवार को जोधपुर से पत्थरों से भरा एक डंपर माली समाज भवन के पास सड़क पर बने गड्ढे में जा गिरा। गनीमत रही कि इस दौरान कोई जनहानि नहीं हुई।

स्थानीय लोगों का कहना है कि जलदाय विभाग द्वारा सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे खोद दिए गए हैं, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को काफी दिक्कत हो रही है। कई लोग इन गड्ढों में गिरकर चोटिल भी हो चुके हैं। क्षेत्रवासियों ने आरोप लगाया कि विभाग की लापरवाही के कारण आए दिन हादसे होने की आशंका बनी रहती है।

लोगों ने प्रशासन और जलदाय विभाग से मांग की है कि जल्द से जल्द इन गड्ढों को भरवाकर सड़क को दुरुस्त किया जाए, ताकि किसी बड़े हादसे से बचा जा सके।

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Sanjay Parihar News reporter sojat