सोजत में कांग्रेस की रैली, एसडीएम कार्यालय के बाहर पुतला दहन कर जताया विरोध
छात्र हितों पर कांग्रेस का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग
सोजत। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सोजत के नेतृत्व में बुधवार को छात्र हितों से जुड़े मुद्दों को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रैली निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर जोरदार नारेबाजी की।
रैली शहर के विभिन्न मार्गों से होती हुई एसडीएम कार्यालय पहुंची। यहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कार्यालय के बाहर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन कर केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध जताया। प्रदर्शनकारियों ने छात्र हितों की अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग की।
ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष संपत राज कुमावत ने कहा कि छात्रों से जुड़े मुद्दों पर केंद्र सरकार गंभीर नहीं है। उन्होंने विद्यार्थियों के हितों की रक्षा के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग करते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग दोहराई।
प्रदर्शन के दौरान संगठन महासचिव गोविंद दवे खोखरा, बालमुकन गहलोत, महेंद्र पालरिया, पुनीत दवे, असलम मेहर, गोविंद चारण, साहिल घोसी, जयपाल सिंह, राकेश तंवर, राहुल राठौड़, भागीरथ पानूसा, दिवेश समरिया, रुद्राक्ष, दिवेश सहित कांग्रेस एवं एनएसयूआई के कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0