सोजत में कैनन कैमरा वर्कशॉप आयोजित, फोटोग्राफरों को मिली आधुनिक तकनीक की जानकारी
होटल अमित इन में एक दिवसीय कैमरा वर्कशॉप सम्पन्न, जिलेभर के फोटोग्राफरों ने लिया प्रशिक्षण
सोजत। कैनन कैमरा कंपनी द्वारा सोजत फोटोग्राफर संघ के सहयोग से स्थानीय होटल अमित इन में एक दिवसीय कैमरा वर्कशॉप का आयोजन किया गया। वर्कशॉप में फोटोग्राफरों को कैमरा एवं फोटोग्राफी क्षेत्र की नवीनतम तकनीकों की जानकारी प्रदान की गई।
कार्यक्रम में कैनन कैमरा टेक्नीशियन स्पेशलिस्ट गजेंद्र सिंह बोरा ने कंपनी के नए कैमरा मॉडल एवं आधुनिक लेंसों की विशेषताओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने शादी समारोहों में ट्रेडिशनल फोटोग्राफी, सिनेमैटिक शूटिंग, प्री-वेडिंग शूट तथा प्रोफेशनल वीडियो प्रोडक्शन में कैनन उपकरणों के बेहतर उपयोग और उनकी तकनीकी खूबियों की जानकारी दी।
गजेंद्र सिंह बोरा ने बताया कि कैनन की हाल ही में लॉन्च की गई आर-वी सीरीज अत्याधुनिक फीचर्स से लैस है, जो फोटोग्राफरों और वीडियोग्राफरों को उच्च गुणवत्ता वाले परिणाम प्रदान करने में सक्षम है। वर्कशॉप के दौरान प्रतिभागियों ने कैमरों और लेंसों से संबंधित विभिन्न तकनीकी पहलुओं पर प्रश्न पूछे, जिनका विशेषज्ञों द्वारा समाधान किया गया।
इस अवसर पर सोजत फोटोग्राफर संघ के संरक्षक राकेश भटनागर, वरिष्ठ फोटोग्राफर चेतननाथ (सोजत रोड), संघ अध्यक्ष राजूदास वैष्णव तथा राकेश कच्छवाह (पाली) का विशेष सहयोग रहा। वर्कशॉप में संघ के सदस्य भरत जांगिड़, दिनेश माली, ताराचंद, मनोहर भाटी, नेमीचंद, मीठालाल पवार, अकरम खान, सनवर खोखर, भूपेंद्र वैष्णव, गजेंद्र सेन, पुरुषोत्तम पारीक, भारत कुमार (सोजत रोड) सहित अनेक फोटोग्राफरों ने भाग लेकर आधुनिक तकनीक की जानकारी प्राप्त की।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0