सोजत रोड श्वान काटने की घटनाओं पर नियंत्रण के लिए नगर पालिका सक्रिय,किसी भी मरीज को नहीं करना पड़ा चिकित्सालय में भर्ती
1.
सोजत रोड कस्बे में श्वानों से जुड़ी घटनाओं को लेकर नगर पालिका प्रशासन पूर्ण रूप से सतर्क है। पालिका की टीम लगातार श्वानों को पकड़ने की कार्रवाई कर रही है तथा विभिन्न वार्डों में नियमित रूप से अभियान चलाया जा रहा है।
चिकित्सालय प्रशासन ने बताया कि श्वान काटने की सूचना पर सभी ग्रामीणों को तुरंत प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया गया। किसी भी व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती करने की आवश्यकता नहीं पड़ी। सभी प्रभावित लोगों को समय पर टीकाकरण तथा आवश्यक दवाइयाँ उपलब्ध कराई गईं, जिसके बाद वे सुरक्षित रूप से अपने घर लौट गए।
नगर पालिका ने नागरिकों से अपील की है कि कस्बे में किसी भी श्वान संबंधी गतिविधि की जानकारी तुरंत नियंत्रण कक्ष या पालिका कार्यालय को अवगत कराएँ ताकि आवश्यक कार्रवाई समय रहते की जा सके।
इनका कहना
सुनील बिश्नोई अधिशासी अधिकारी नगर पालिका सोजत रोड
सोजत नगरपालिका द्वारा निरंतर रूप से आवारा श्वावानो को पकडने कार्रवाई की जा रही है एवं श्वावानो के रेबीज टीकाकरण एवं बंध्याकरण हेतु टेंडर जारी कर दिया गया है
What's Your Reaction?
Like
2
Dislike
1
Love
1
Funny
0
Angry
1
Sad
0
Wow
1