सोजत बस स्टैंड पर सांडों की लड़ाई से मची भगदड़, लोग जान बचाकर भागे

नगर पालिका की अनदेखी! सांडों के आतंक से सहमे बस स्टैंड के व्यापारी और यात्री

Jul 22, 2026 - 08:40
 0  139
सोजत बस स्टैंड पर सांडों की लड़ाई से मची भगदड़, लोग जान बचाकर भागे

सोजत सिटी। शहर के मुख्य बस स्टैंड पर मंगलवार को दो सांडों के बीच हुई जबरदस्त लड़ाई से अफरा-तफरी का माहौल बन गया। अचानक सांडों के भिड़ने से बस स्टैंड के आसपास ठेले लगाकर सब्जी बेचने वाले व्यापारी और राहगीर अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। कुछ देर तक पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल बना रहा।

स्थानीय लोगों का कहना है कि बस स्टैंड क्षेत्र में रोजाना बड़ी संख्या में आवारा सांड और पशु जमा रहते हैं, जिससे बसों के आवागमन में भी परेशानी होती है। कई बार सांड सड़क के बीच खड़े रहने से यातायात बाधित हो जाता है और दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।

नागरिकों ने आरोप लगाया कि नगर पालिका द्वारा इस समस्या पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है। आवारा सांडों के कारण पहले भी कई लोग घायल हो चुके हैं तथा हाथ-पांव टूटने जैसी घटनाएं सामने आ चुकी हैं, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया।

बस स्टैंड पर मौजूद लोगों ने नगर पालिका प्रशासन से आवारा सांडों को पकड़कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने तथा आमजन की सुरक्षा के लिए तत्काल प्रभावी कदम उठाने की मांग की

है

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Sanjay Parihar News reporter sojat