सोजत श्री मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज की नव निर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह हुआ आयोजित

सोजत श्री मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज की नव निर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह हुआ आयोजित

May 16, 2026 - 23:23
 0  46
सोजत श्री मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज की नव निर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह हुआ आयोजित
सोजत श्री मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज की नव निर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह हुआ आयोजित

सोजत सिटी - श्री मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज पाली जिला मीडिया प्रभारी एवं सोजत श्री मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज सूचना प्रसारण एवं मीडिया प्रभारी डॉ. महेश सोनी तोषावड़ ने बताया कि सोजत श्री मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज की नव निर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण एवं स्वागत समारोह सोजत श्री मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज भवन में 15 मई 2026 शुक्रवार को धूमधाम से संपन्न हुआ। समारोह में सर्व प्रथम महाराजा अजमीढ़ जी की मूर्ति व माताजी की मूर्ति पर पुष्पहार पहनाकर व दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस अवसर पर समाज के पदाधिकारीयों व समाज बधूओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया। शपथ ग्रहण समारोह में सोजत श्री मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज के नव निर्वाचित अध्यक्ष राजमल अग्रोया के नेतृत्व में नव निर्वाचित कार्यकारिणी व पदाधिकारीयों को पद की गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। शपथ लेने वालों में प्रमुख रूप से सोजत श्री मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज अध्यक्ष राजमल अग्रोया व वरिष्ठ उपाध्यक्ष दीनदयाल अडाणिया व उपाध्यक्ष जगदीश जवड़ा व सचिव दलपत राज जांगलवा व सह सचिव राजीव कड़ेल व कोषाध्यक्ष दिनेश कुमार जांगलवा व उप कोषाध्यक्ष राधेश्याम जांगलवा व भवन व्यवस्थापक राकेश कुमार अडाणिया व भवन निर्माण विकास एवं जन सम्पर्क मंत्री नरेश कुमार कुकरा व अशोक कुमार धूपड़ व कैलाश चंद्र मौसूण व कार्यालय प्रभारी किशोर कुमार कड़ेल व संगठन मंत्री रमेश कुमार जांगलवा व सम्पत राज धूपड़ व अरूण कुमार जांगलवा व शिक्षा, संस्कृति खेल एवं उत्सव मंत्री संजय अडाणिया व सत्यनारायण कुकरा व कन्हैयालाल कड़ेल व विधि मंत्री राजेन्द्र कुमार अग्रोया व सूचना प्रसारण एवं मीडिया प्रभारी डॉ. महेश सोनी तोषावड़ व आनंदप्रकाश जागलवा व नारायण लाल अग्रोया व बालमुकुंद कुलथिया व जगदीश प्रसाद तोषावड़ व सुनील अग्रोया व कन्हैयालाल जवड़ा व पारस सोनी अडाणिया व रामगोपाल रोड़ा व धर्मीचंद मौसूण व चंदप्रकाश सहदेव व राकेश कुलथिया व रामचन्द्र मौसूण व श्यामलाल सहदेव व सुभाष वर्मा तुणकर व कन्हैयालाल अडाणिया व प्रकाश धूपड़ व ओमप्रकाश लावट सहित पदाधिकारी ने शपथ ग्रहण की। एवं नव निर्वाचित कार्यकारिणी व पदाधिकारीयों का राजस्थानी परम्परा से साफा पहनाकर व पुष्पहार पहनाकर व प्रशस्ति पत्र देकर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। एवं नव निर्वाचित अध्यक्ष राजमल अग्रोया ने कहा कि समाज के विकास , बालक बालिकाओं के बोर्ड परीक्षा पूर्व निशुल्क कोचिंग केरियर गाइडेंस शिविर , भवन का रजिस्ट्रेशन कर छात्रावास हेतु भूमि आवेटित कराने की बात कई कार्यक्रम में रामगोपाल रोड़ा, नारायण लाल अग्रोया, सत्यनारायण कुकरा ने भी समाज के लिए विकास एवं कूपथाओ को बंद करने , शिक्षा को बढ़ावा देने पर विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर श्री मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज राजस्थान प्रदेश उपाध्यक्ष सुभाष तूणकर, पूर्व अध्यक्ष आनंदप्रकाश जागलवा, नारायण लाल अग्रोया, पारस सोनी अडाणिया, राकेश अग्रोया मीडिया प्रभारी बिलाड़ा, अशोक कुलथिया, रधुवीर सोनी, ओमप्रकाश कड़ेल, नितेश मौसूण, जयप्रकाश जवडा, रूपचन्द्र जांगलवा, कन्हैयालाल अडाणिया, दिनेश मौसूण, जगदीश सोनी, प्रकाश जांगलवा, अनिल बूकण, रामगोपाल रोड़ा, बालमुकुंद अडाणिया, नेमीचंद धूपड़, महिपाल सोनी सहित गणमान्य समाज बंधू उपस्थित थे। मंच संचालन राजेन्द्र कुमार अग्रोया व राजीव कडेल ने किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Sanjay Parihar News reporter sojat