सोजत देवीलाल सांखला बने दूसरी बार भारत विकास परिषद शाखा के अध्यक्ष

Feb 8, 2026 - 19:13
 0  84
सोजत देवीलाल सांखला बने दूसरी बार भारत विकास परिषद शाखा के अध्यक्ष

सोजत। भारत विकास परिषद सोजत शाखा की बैठक में सर्वसम्मति से देवीलाल सांखला को पुनः अध्यक्ष चुना गया। यह लगातार दूसरी बार है जब उन्हें शाखा की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनके नाम पर सभी सदस्यों की सहमति बनी, जिस पर उपस्थित सदस्यों ने करतल ध्वनि से समर्थन जताया।

चुनाव प्रक्रिया प्रांतीय चुनाव पर्यवेक्षक जगदीश प्रसाद झांवर के सानिध्य में प्रांतीय संगठन सचिव रामकिशोर राठौड़,प्रांतीय संयोजक संस्कार रामस्वरूप भटनागर एवं शाखा संरक्षक अनोपसिंह लखावत की उपस्थिती में शाखा की साधारण सभा की बैठक में शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में चुनाव प्रक्रिया संपन्न हुई। सदस्यों ने देवीलाल सांखला के पूर्व कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में परिषद ने सेवा, संस्कार, सहयोग और समर्पण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए हैं।

पुनः अध्यक्ष चुने जाने पर देवीलाल सांखला ने परिषद के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया और कहा कि भविष्य में भी भारत विकास परिषद के उद्देश्यों के अनुरूप सामाजिक सेवा, शिक्षा, स्वास्थ्य और संस्कार से जुड़े कार्यों को और अधिक गति दी जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Sanjay Parihar News reporter sojat