सोजत जिला अस्पताल के प्रसूति वार्ड में शॉर्ट सर्किट, धुएं से मची अफरा-तफरी
प्रसूति वार्ड में शॉर्ट सर्किट से उठा धुआं, स्टाफ की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा
सोजत। शहर के जिला अस्पताल के प्रसूति वार्ड में शुक्रवार को अचानक शॉर्ट सर्किट होने से धुआं उठने लगा। घटना के बाद वार्ड में भर्ती मरीजों और उनके परिजनों में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि ड्यूटी पर मौजूद अस्पताल स्टाफ की तत्परता से बड़ा हादसा टल गया।
जानकारी के अनुसार प्रसूति वार्ड में विद्युत लाइन में शॉर्ट सर्किट होने से धुआं फैल गया। स्थिति को देखते हुए अस्पताल प्रशासन ने तुरंत सभी मरीजों को वार्ड से बाहर निकालकर दूसरे वार्ड में शिफ्ट किया। स्टाफ ने आग बुझाने के उपलब्ध साधनों से समय रहते स्थिति पर काबू पा लिया।
घटना की सूचना मिलते ही सोजत नगर पालिका की दमकल टीम भी मौके पर पहुंची। हालांकि तब तक अस्पताल कर्मियों द्वारा आग और धुएं पर नियंत्रण कर लिया गया था। घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, लेकिन कुछ समय के लिए अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।
अस्पताल प्रशासन ने बताया कि एहतियात के तौर पर बिजली व्यवस्था की जांच करवाई जा रही है, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटना दोबारा न हो।
What's Your Reaction?
Like
2
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0