गांधी-शास्त्री जयंती पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया श्रद्धांजलि कार्यक्रम, महापुरुषों के आदर्श अपनाने का लिया संकल्प
महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को कांग्रेसजनों ने किया नमन, युवाओं को आदर्शों पर चलने का आह्वान
सोजत। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर सोजत नगर कांग्रेस, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी एवं यूथ कांग्रेस के तत्वावधान में स्थानीय कांग्रेस कार्यालय में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं युवाओं ने महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा, सत्याग्रह एवं स्वच्छता के संदेश को जीवन में आत्मसात करने तथा लाल बहादुर शास्त्री के सादगीपूर्ण जीवन, ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और देशभक्ति से प्रेरणा लेने का संकल्प लिया।
वक्ताओं ने कहा कि महात्मा गांधी ने सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलकर देश के स्वतंत्रता आंदोलन को नई दिशा प्रदान की, जबकि लाल बहादुर शास्त्री ने अपने सरल जीवन, दृढ़ नेतृत्व और “जय जवान, जय किसान” के प्रेरणादायी नारे के माध्यम से देशवासियों में राष्ट्रसेवा की भावना जागृत की।
कार्यक्रम में उपस्थित सदस्यों ने युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि महापुरुषों के आदर्शों को केवल स्मरण तक सीमित न रखें, बल्कि उन्हें अपने दैनिक जीवन और व्यवहार में अपनाकर समाज में सद्भाव, भाईचारा, ईमानदारी एवं सेवा भावना को मजबूत करें।
इस अवसर पर युवा कांग्रेस सोजत विधानसभा अध्यक्ष पुनीत दवे एडवोकेट, विशाल कांकलिया, गयूर कुरैशी, पार्षद राकेश पंवार, अमित सांखला, राकेश मालवीय, नौसाद रंगरेज, दिवेश सामरिया, रुद्राक्ष सिंघारिया सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित र
हे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0