सोजत विराट हिंदू सम्मेलन के तहत जैकल माता से भव्य शोभायात्रा निकली
सोजत राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष एवं विराट हिंदू सम्मेलन के अवसर पर आदर्श बस्ती से जैकल माता जी की भव्य शोभायात्रा रवाना हुई। रविवार को जैकल माता मंदिर से शुरू हुई इस शोभायात्रा में श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था।शोभायात्रा में सजे-धजे बैंड, घोड़े एवं महिलाओं की विशेष टोलियां शामिल रहीं। भक्तिमय वातावरण में निकली यात्रा विभिन्न मार्गों से होती हुई बजरंग मोटर के पास सम्पन्न हुई। पूरे मार्ग में पुष्पवर्षा एवं जयकारों से माहौल भक्तिरस से सराबोर रहा इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री लक्ष्मीनारायण दवे, सीजीआईएफ सोसियो के ग्लोबल अध्यक्ष अनोपसिंह लखावत,नगर पालिका चेयरमैन मंजू जुगल किशोर निकुंम सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं समाजसेवी उपस्थित रहे। सम्मेलन के प्रमुख सहित कार्यकर्ताओं ने माता जी के चरणों में पुष्प अर्पित कर शोभायात्रा का शुभारंभ किया आयोजन समिति ने बताया कि संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित विराट हिंदू सम्मेलन के अंतर्गत यह शोभायात्रा धार्मिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक एकता का प्रतीक रही। बड़ी संख्या में महिला-पुरुषों एवं युवाओं की भागीदारी ने आयोजन को ऐतिहासिक बना दिया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0