सोजत सिटी। बेरा गौरवा स्थित श्री बाबा रामदेव जी मन्दिर में 1 मार्च 2026, रविवार को रात्रि 8:30 बजे होगा विशाल फाग उत्सव
सोजत सिटी। बेरा गौरवा स्थित श्री बाबा रामदेव जी मन्दिर में 1 मार्च 2026, रविवार को रात्रि 8:30 बजे से विशाल फाग उत्सव का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन जैतारणिया गेट के बाहर, रामासनी रोड स्थित मंदिर प्रांगण में श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ संपन्न होगा।
फाग उत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित भजन संध्या में प्रसिद्ध भजन गायिका ज्योति शर्मा (पाली) एवं दिनेश टॉक अपनी मधुर प्रस्तुतियां देंगे। इसके साथ ही दिनेश टांक द्वारा श्री राम सुंदरकांड मंडली के साथ मधुर फागुन भजनों की विशेष प्रस्तुति दी जाएगी। कार्यक्रम के दौरान रंग-गुलाल के साथ भक्तिमय भजनों की रसधारा बहेगी और वातावरण पूरी तरह भक्तिरस में सराबोर रहेगा।
यह आयोजन श्री बाबा रामदेव जी मन्दिर सेवा समिति के तत्वावधान में किया जा रहा है। समिति ने सभी श्रद्धालु भक्तों से आग्रह किया है कि वे अपने इष्ट-मित्रों सहित अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर धर्मलाभ प्राप्त करें और कार्यक्रम को सफल बनाएं।
What's Your Reaction?
Like
1
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0