सोजत बन्द का आह्वान: हाईवे को शहर से बाहर बायपास से निकालने की मांग तेज
सोजत। शहर से गुजर रहे राष्ट्रीय राजमार्ग को बायपास से बाहर निकालने की वर्षों पुरानी मांग को लेकर अब सोजत की जनता एकजुट होती नजर आ रही है। जनभावनाओं को ध्यान में रखते हुए विभिन्न सामाजिक संगठनों और नागरिकों ने 16 मार्च को सोजत बन्द का आह्वान किया है।
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि शहर के बीच से गुजरने वाले हाईवे के कारण सुरक्षा संबंधी समस्याएं बढ़ रही हैं। साथ ही धार्मिक स्थलों की गरिमा और आमजन की सुविधा को लेकर भी लगातार चिंताएं व्यक्त की जा रही हैं। इसी को लेकर लंबे समय से मांग उठ रही है कि हाईवे को शहर से बाहर बायपास मार्ग से निकाला जाए।
इस मांग को लेकर 16 मार्च को सोजत बन्द रखकर प्रशासन और संबंधित अधिकारियों का ध्यान आकर्षित किया जाएगा। बंद को लेकर व्यापारियों, सामाजिक संगठनों, युवाओं और आम नागरिकों से अपील की गई है कि वे शांतिपूर्ण तरीके से बंद का समर्थन करते हुए सोजत के हित में अपनी भागीदारी निभाएं।
नागरिकों का कहना है कि बायपास बनने से शहर में यातायात का दबाव कम होगा और लोगों की सुरक्षा भी सुनिश्चित हो सकेगी।
What's Your Reaction?
Like
2
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0