सांडिया में सोमवार को स्वेटर वितरण एवं भामाशाह सम्मान समारोह
भामाशाहों द्वारा विद्यालय के सभी छात्राओं को स्वेटर वितरित
1.
सोजत श्री लक्ष्मी नारायण सिलोडा राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय सांडिया में सोमवार को स्वेटर वितरण एवं भामाशाह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान सम्मानित भामाशाहों ने विद्यालय की सभी छात्राओं को स्वेटर वितरित किए। वहीं विद्यालय को ₹21,000 की राशि से साउंड सेट प्रदत्त करने वाले भूताराम राम देवासी को सम्मानित कर उनका आभार व्यक्त किया गया।समारोह में ग्राम पंचायत साण्डिया के प्रशासक महोदय, भामाशाह माणकचन्द सिलोडा, अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी मोहम्मद रफीक, पूर्व प्रधानाचार्य मोहनलाल सीरवी, माननीय मंडल अध्यक्ष (भाजपा) बाबूलाल आगलेचा, बाबूलाल बर्फा, यशपाल सिंह तथा अभिभावकगण उपस्थित रहे।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मोहम्मद रफीक ने छात्राओं को निरंतर परिश्रम कर अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही जीवन को दिशा देने का माध्यम है, इसलिए छात्राओं को अनुशासन एवं मेहनत को प्राथमिकता देनी चाहिए।अंत में कार्यवाहक प्रधानाचार्य श्री सूरज प्रकाश ने सभी भामाशाहों, अतिथियों और अभिभावकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज के सहयोग से विद्यालय में शैक्षणिक वातावरण और अधिक सुदृढ़ हो रहा है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0