पंचायती राज व निकाय चुनाव-2026 को लेकर सोजत में चला मतदाता जागरूकता अभियान
स्वीप कार्यक्रम के तहत छात्राओं को दिलाई मतदाता जागरूकता शपथ
सोजत। आगामी पंचायती राज एवं नगर निकाय आम चुनाव-2026 के मद्देनजर श्री आई माता राजकीय कन्या महाविद्यालय, सोजत में मतदाता जागरूकता के लिए स्वीप कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी एवं उपखंड अधिकारी रवि प्रकाश ने की।
कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय स्टाफ एवं छात्राओं को मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर उपस्थित सभी प्रतिभागियों ने स्वयं मतदान करने तथा अन्य मतदाताओं को भी मतदान के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने लोकतंत्र को मजबूत बनाने में मतदान की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए प्रत्येक पात्र नागरिक से अपने मताधिकार का उपयोग करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. श्यामलाल तोसावरा, मोहम्मद रफीक, डॉ. दलबीर सिंह, डॉ. नरेश ओझा, डॉ. रमेश चंद, डॉ. राजू देवी, डॉ. खुशबू, डॉ. प्रतिभा जसु, नरेंद्र पवार, जय किशोर, प्रकाश नाथ, सुरेन्द्र चौधरी एवं हरेंद्र सिंह सहित महाविद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा।
इसके अलावा किस्मत शाह, बुशरा बानो, विधि राठौर, गुंजन राठौर, ललिता, प्रियंका, मुस्कान, कुमकुम सहित बड़ी संख्या में छात्राओं ने कार्यक्रम में भाग लिया तथा मतदाता जागरूकता की शपथ लेकर लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी का संदेश दिया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
1
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0