सारगवास बीपीएल क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन, रन राइडर्स गुड़ा कलां ने जीता खिताब
24 टीमों के बीच हुआ कड़ा मुकाबला, सारगवास बीपीएल क्रिकेट प्रतियोगिता की विजेता बनी रन राइडर्स
गुड़ा कलां। निकटवर्ती सारगवास गांव में आयोजित बीपीएल क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन समारोह उत्साह एवं खेल भावना के साथ संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में क्षेत्र की कुल 24 टीमों ने भाग लिया। फाइनल मुकाबला गुड़ा कलां और केलवाद की टीमों के बीच खेला गया, जिसमें कोच गौतम मेवाड़ा एवं प्रायोजक दीपक मेवाड़ा के मार्गदर्शन में खेल रही गुड़ा कलां की रन राइडर्स टीम विजेता बनी।
समापन समारोह में मुख्य ट्रॉफी भामाशाह डॉ. दुर्गाराम मेवाड़ा, डॉ. गौतम मेवाड़ा एवं डॉ. चंद्रप्रकाश मेवाड़ा (संचालक, जय आदर्श शिक्षण संस्थान, गुड़ा कलां) द्वारा प्रदान की गई। अतिथियों ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए खेलों को युवाओं के सर्वांगीण विकास का माध्यम बताया।
आयोजकों ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन पर सभी खिलाड़ियों की अनुशासन, खेल भावना एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सराहना की। कार्यक्रम में आयोजक दीपक मेवाड़ा, राकेश लक्ष्कार, ओमनाथ रावल, भूपेंद्र पाल सिंह, विवेक सिंह, सौरभ मेवाड़ा, शिव सिंह, दिनेश मेवाड़ा, कीर्तिमान सिंह, महेंद्र सिंह, जगदीश रावल, किशोर मालवीय, जितेंद्र, राकेश नायक, प्रकाश नायक, मनीष मेवाड़ा, संदीप मेवाड़ा, दीपक, भरत नायक, पंडित कुमार, प्रकाश मालवीय एवं चंद्रवीर सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण खिलाड़ी एवं खेल प्रेमी उपस्थित रहे।
प्रतियोगिता के समापन पर विजेता एवं उपविजेता टीमों को ट्रॉफी और सम्मान पुरस्कार प्रदान किए गए। पूरे आयोजन के दौरान ग्रामीण क्षेत्र में खेलों के प्रति युवाओं का उत्साह देखने को मिला।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0