रूपावास में कोयले की टाल में भीषण आग, तीन घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू

रूपावास में कोयले की टाल में भीषण आग, तीन घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू

May 23, 2026 - 09:36
May 23, 2026 - 09:37
 0  36
रूपावास में कोयले की टाल में भीषण आग, तीन घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू

सोजत। निकटवर्ती ग्राम रूपावास में शुक्रवार रात एक कोयले की टाल में भीषण आग लग गई आग इतनी विकराल थी कि दूर-दूर तक धुएं और लपटों का गुबार दिखाई देने लगा। सूचना मिलने पर सोजत,पाली एवं जाडन से अग्निशमन वाहन मौके पर पहुंचे और करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

नगर पालिका के सहायक कर्मचारी सद्दाम हुसैन ने बताया कि शुक्रवार रात करीब 9:30 बजे गौशाला के पीछे स्थित कोयले की टाल में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और आसपास रखी बबूल की लकड़ियां एवं कोयला इसकी चपेट में आ गए।

आग की सूचना मिलते ही ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर पहुंचे और आग बुझाने के प्रयास शुरू किए। वहीं सोजत एवं जाडन से पहुंचे अग्निशमन दल ने जेसीबी मशीन और दमकल वाहनों की मदद से राहत कार्य शुरू किया। दमकल वाहन बार-बार हिंगावास गौशाला से पानी भरकर लाते रहे और लगातार आग बुझाने में जुटे रहे।

करीब तीन घंटे तक चले रेस्क्यू एवं राहत अभियान के बाद देर रात आग पर काबू पाया जा सका। आग से बड़ी मात्रा में कोयला एवं बबूल की लकड़ियां जलकर राख हो गईं। हालांकि समय रहते आग पर नियंत्रण पा लेने से आसपास के क्षेत्र में बड़ा नुकसान होने से बच गया।

ग्रामीणों ने बताया कि यदि आग और फैलती तो गौशाला एवं आसपास के क्षेत्रों के लिए बड़ा खतरा पैदा हो सकता था। घटना के बाद क्षेत्र में देर रात तक लोगों की भीड़ लगी रही।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Sanjay Parihar News reporter sojat