नारी न्याय सम्मेलन में महिलाओं ने उठाई आरक्षण व महंगाई के खिलाफ आवाज

पेट्रोल-डीजल और गैस कीमतों के विरोध में महिला कांग्रेस का मार्च, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

May 25, 2026 - 19:58
May 25, 2026 - 19:58
 0  92
नारी न्याय सम्मेलन में महिलाओं ने उठाई आरक्षण व महंगाई के खिलाफ आवाज

पाली जिला महिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में सोमवार को “नारी न्याय सम्मेलन एवं पदभार ग्रहण समारोह” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ राजीव गांधी स्मृति भवन से हुआ, जहां से महिलाओं ने जिला कलेक्ट्रेट तक रैली निकालकर विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। कार्यक्रम राजस्थान प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष सारिका सिंह चौधरी के मुख्य आतिथ्य एवं नेतृत्व में आयोजित हुआ।

महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष ऐश्वर्या सांखला ने बताया कि महिलाओं ने नारी वंदन अधिनियम 2023 को शीघ्र लागू करने तथा उसमें ओबीसी महिलाओं को आरक्षण देने की मांग उठाई। इस दौरान महिलाओं ने जोरदार नारेबाजी करते हुए जिला कलेक्ट्रेट पहुंचकर महामहिम राष्ट्रपति के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।

कार्यक्रम में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान एवं एनटीए चेयरमैन के इस्तीफे की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया गया तथा पुतला दहन भी किया गया। महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पोस्टकार्ड अभियान भी संचालित किया गया।

महिलाओं ने बढ़ती पेट्रोल, डीजल एवं रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ नाराजगी जताई। वक्ताओं ने कहा कि महंगाई से आमजन विशेषकर महिलाओं का घरेलू बजट प्रभावित हो रहा है।

कार्यक्रम में लोकसभा प्रत्याशी एवं पूर्व राज्यमंत्री संगीता बेनीवाल, प्रदेश महासचिव एवं जिला सह प्रभारी श्रवण पटेल, भुराराम सिरवी, प्रदेश सचिव डिंपल राठौड़, पूर्व विधायक खुशवीरसिंह जोजावर, महावीरसिंह सूकरलाई, हकीम भाई, यशपालसिंह शिवतलाव, राकेश चौहान, सुनीता कंवर राजपुरोहित, शिलासिंह राजपुरोहित, अनिता परिहार, आमिना बानो, ईशिका जैन, शोभा सोलंकी, नीलम बिड़ला, मेहबूब टी, प्रकाश सांखला, जीवराज बोराणा, जोगाराम सोलंकी, आमीन अली रंगरेज, भवर राव, गोरधन देवासी, ओमा चौधरी, अंकिता बोहरा, सुरबाला चौधरी, संतोष दुबे सहित बड़ी संख्या में महिलाएं एवं कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

अंत में महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष ऐश्वर्या सांखला ने कार्यक्रम में शामिल सभी जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Sanjay Parihar News reporter sojat