सोजत सिटी में विशाल फाग उत्सव, भजन संध्या में ज्योति शर्मा ने बांधा समां

Mar 2, 2026 - 05:55
 0  103
सोजत सिटी में विशाल फाग उत्सव, भजन संध्या में ज्योति शर्मा ने बांधा समां
सोजत सिटी में विशाल फाग उत्सव, भजन संध्या में ज्योति शर्मा ने बांधा समां

सोजत सिटी। बेरा गौरवा स्थित श्री बाबा रामदेव जी मंदिर में रविवार को श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ विशाल फाग उत्सव का आयोजन किया गया। जैतारणिया गेट के बाहर रामासनी रोड स्थित मंदिर प्रांगण में आयोजित इस कार्यक्रम में शहर एवं आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

फाग उत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित भजन संध्या में प्रसिद्ध भजन गायिका ज्योति शर्मा ने अपनी मधुर और भावपूर्ण प्रस्तुतियों से भक्तों को मंत्रमुग्ध कर दिया। उनके भजनों पर श्रद्धालु रंग-गुलाल के साथ झूम उठे और पूरा मंदिर परिसर भक्तिरस में सराबोर हो गया। वातावरण “रामदेव जी के जयकारों” से गूंजता रहा।

कार्यक्रम में दिनेश टांक के नेतृत्व में श्री राम सुंदरकांड मंडली ने भी फाग एवं भजनों की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं, जिससे माहौल और अधिक भक्तिमय बन गया।

आयोजन के दौरान श्री बाबा रामदेव जी मंदिर सेवा समिति के पदाधिकारियों ने व्यवस्थाओं की कमान संभाली और श्रद्धालुओं के लिए समुचित प्रबंध किए। मंदिर परिसर को NTS लाइट टेंट द्वारा आकर्षक रोशनी एवं सजावट से भव्य रूप दिया गया, इस कार्यक्रम में चारों मोहले चौधरी पंच पावटी बास के चौधरी ताराचंद सैनी ,नयापुरा के चौधरी देवीलाल सांखला, धोलीवाड़ी का बास के चौधरी गणपतसिंह पालरिया,मालियों के बड़ा बास के बालमुकुन गहलोत उपस्थित रहे जिसने कार्यक्रम की शोभा बढ़ा दी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Sanjay Parihar News reporter sojat