बिना कंप्यूटर शिक्षा के भविष्य अधूरा: मदन गहलोत
सोजत। स्थानीय बिड़ला इंटरनेशनल स्कूल में वर्तमान युग में कंप्यूटर की बढ़ती महत्ता को रेखांकित करते हुए एक आकर्षक लघु नाटिका का आयोजन किया गया। इस प्रस्तुति के माध्यम से विद्यार्थियों ने कंप्यूटर शिक्षा के महत्व को सरल और रोचक ढंग से समझाया।
विद्यालय के विभिन्न कक्षाओं के छात्रों ने कंप्यूटर के अलग-अलग अंगों का रूप धारण कर प्रार्थना सभा में प्रस्तुति दी, जिसने उपस्थित सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों और शिक्षकों को डिजिटल युग के प्रति जागरूक करना था।
विद्यालय के निदेशक मदन गहलोत ने कहा कि आज के दौर में कंप्यूटर ज्ञान के बिना व्यक्ति को पूर्ण रूप से शिक्षित नहीं माना जा सकता। उन्होंने बताया कि कंप्यूटर शिक्षा के अभाव में आने वाले समय की चुनौतियों का सामना करना कठिन हो जाएगा।
कंप्यूटर विभाग के अध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह ने इस लघु नाटिका का निर्देशन करते हुए विद्यार्थियों को कंप्यूटर के महत्व से जुड़ी उपयोगी जानकारी दी। नाटिका में मुरली मनोहर, करण सिंघारिया, किरण पंवार सहित अन्य विद्यार्थियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।
कार्यक्रम के अंत में सभी ने कंप्यूटर शिक्षा को जीवन का आवश्यक हिस्सा बनाने का संकल्प लिया।
What's Your Reaction?
Like
1
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0