न्याय सबके लिए एक समान,विधिक सेवा शिविर में लाभार्थियों के चेहरे खिले

Mar 8, 2026 - 19:36
Mar 8, 2026 - 19:49
 0  48
न्याय सबके लिए एक समान,विधिक सेवा शिविर में लाभार्थियों के चेहरे खिले
न्याय सबके लिए एक समान,विधिक सेवा शिविर में लाभार्थियों के चेहरे खिले

सोजत,पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सोजत में पाली जिला विधिक प्राधिकरण के निर्देश से तालुका विधिक सेवा समिति के तत्वावधान में वृहद् सेवा शिविर का आयोजन हुआ जिसमें जिला एवम् सत्र न्यायाधीश पाली श्री राजेन्द्र कुमार  ने अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस की महत्ता बताई और देश के सर्वांगीण विकास में महिलाओं की भूमिका पर प्रकाश डाला साथ ही पाली जिले में प्राधिकरण द्वारा संचालित विभिन्न प्रकल्पो व विधिक क्लीनिकों की जानकारी देकर जागरूक किया। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री दिनेश कुमार गढ़वाल ने अपने संबोधन में बताया कि तालुका विधिक सेवा समिति ग्रामीण अंचल और ग़रीब परिवारों तक विधिक सहायता उपलब्ध करवाने के लिए विधिक जागरूकता शिविर पैनल अधिवक्ता और पीएलवी के ज़रिए विभिन्न आयोजनों से नियमित करवाते रहते है,कार्यक्रम के दोरान वरिष्ठ अधिवक्ता आनंद भाटी के निर्देशन में बाल कलाकारो द्वारा बनाई गई “बाल विवाह अभिशाप अपराध” की वीडियो फ़िल्म बड़े पर्दे पर बताया गया। श्री विक्रम सिह भाटी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पाली ने अपने सम्बोधन में प्राधिकरण द्वारा विभिन्न अपराधिक प्रकरणों में पीड़िता को दी जाने वाली राशि के बारे में जानकारी दी। श्रीमती ऋचा चौधरी मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट पाली ने महिलाओं के सरंक्षण के लिए बनाए गए विभिन्न कानूनों की जानकारी देकर उन्हें अवगत कराया। श्री रतना राम देवासी पुलिस उप अधीक्षक सोजत ने साइबर क्राईम से बचने के उपाय बताये,श्री देवेंद्र व्यास ने अध्यक्ष बार एसोसिएशन सोजत ने वृहद् सेवा शिविर के आयोजन की शुरुआत करते हुए लाभार्थियों को केंद्र सरकार व राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। आज के कार्यक्रम के शुरुआत में सभी अतिथियों का स्वागत बहुमान किया गया। नगरपालिका सोजत के अधिशासी अधिकारी ने सुरंगों सोजत को सफल बना कर स्वच्छ सोजत रखने की अपील की। आज के आयोजन में साधना सिह अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट,  शिवदान चौधरी न्यायिक मजिस्ट्रेट, श्रीमति अनुराधा दाधीच अतिरिक्त सिविल न्यायाधीश सोजत उपस्तिथ थे । विभिन्न विभागों से स्टाले लगा कर जानकारी दी,सीबीओ श्री दलपतसिह ने सविधान का प्रस्तावना के बारे में बताया इतना ही इस आयोजन में विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को हाथो हाथ योजनाओं का लाभ दिया गया जैसे प्रधानमंत्री आवास योजनाओ की राशि के चेक,विकलांगों को वेशाखिया,श्रवण यंत्र आदि आज के आयोजन में श्री दशरथ सिह, देवाराम परिहार, गजेंद्र मेहता, सुरेश सेन, पुनीत दवे, घेवर राम, मानवेन्द्र भाटी,जितेन्द्र परिहार, श्रीमती रेखा कुमार, राहुल सिंघाड़िया, सचिन इसरचा, सविता राजपुरोहित, पवनसेन, विक्रम सिह, दिव्यानंद, संपत सरपटे,शीला शर्मा, मुजीबुर्रहमान,शांतिप्रकाश माथुर आदि अधिवक्ताओ की उपस्थिति रही मंच का सरस संचालन  पंकज त्रिवेदी और  प्रफुल ओझा ने किया  कन्हैया लाल, दुलीचंद कुमावत, सांवल प्रभात व्यास, धर्मेन्द्र, सोहन लाल आदि की सहभागिता रही

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Sanjay Parihar News reporter sojat