दलपतराज टॉक के.एम. को सचिव को साफा एवं माला पहनाकर स्वागत
सोजत। कृषि मंडी स्थित मंदेश्वर महादेव मंदिर में नई कार्यकारिणी के गठन के अवसर पर दलपतराज टॉक के.एम. को सचिव बनाए जाने पर हर्ष का माहौल रहा। इस मौके पर कस्बे में खुशी व्यक्त करते हुए समर्थकों और समाजजनों ने उनका अभिनंदन किया।
इसी उपलक्ष्य में राधा कृष्ण फाइनेंस पर शांतिलाल पालरिया, राकेश देवड़ा एवं किशोर देवड़ा, राकेश टॉक, सोहनलाल गहलोत ,दुर्गाराम सांखला,लक्ष्मण पवार सहित अन्य साथियों ने दलपतराज टॉक का साफा एवं माला पहनाकर स्वागत किया। उपस्थितजनों ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई देते हुए सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि दलपतराज टॉक के नेतृत्व में मंडी एवं मंदिर परिसर के विकास कार्यों को नई गति मिलेगी। अंत में सभी ने एक-दूसरे का मुंह मीठा कर खुशी जाहिर की।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
1