राजकीय विद्यालय धंधेडी की छात्रा तेजस्विनी बामनिया ने बढ़ाया गांव का मान

Mar 16, 2026 - 21:12
 0  73
राजकीय विद्यालय धंधेडी की छात्रा तेजस्विनी बामनिया ने बढ़ाया गांव का मान

सोजत राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय धंधेडी की कक्षा आठवीं की छात्रा एवं राज्य स्तरीय हैंडबॉल खिलाड़ी तेजस्विनी बामनिया का चयन राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद्, सवाई मानसिंह स्टेडियम जयपुर में होने पर विद्यालय व गांव में खुशी का माहौल रहा।

संस्था प्रधान जीवन लाल गहलोत ने बताया कि छात्रा की इस उपलब्धि पर विद्यालय में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर एसएमसी अध्यक्ष भानाराम देवासी, उपाध्यक्ष रमेश चंद्र बामनिया, संरक्षक चंपालाल व मोहनलाल बामनिया सहित ग्रामवासियों ने तेजस्विनी को बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम में विद्यालय स्टाफ में शारीरिक शिक्षक नारायण लाल कच्छवाह, ओम प्रकाश बंजारा, किशना राम, हेमंत कुमार, ओम प्रकाश सोलंकी, नीतू कंवर चुंडावत, नीलेश्वरी, सुशीला पनुसा तथा कुक कम हेल्पर ओम कंवर सहित विद्यार्थियों ने छात्रा का बहुमान कर उत्साहवर्धन किया।

विद्यालय परिवार और ग्रामीणों ने कहा कि तेजस्विनी की यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणादायी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Sanjay Parihar News reporter sojat