पाली में 19 जुलाई को गूंजेगा हुनर का मंच, राजस्थान गॉट टैलेंट सीजन-2 का मेगा ऑडिशन

राजस्थान गॉट टैलेंट सीजन-2: पाली में प्रतिभाओं को मिलेगा राष्ट्रीय मंच, 19 जुलाई को मेगा ऑडिशन

Jul 1, 2026 - 22:34
 0  28
पाली में 19 जुलाई को गूंजेगा हुनर का मंच, राजस्थान गॉट टैलेंट सीजन-2 का मेगा ऑडिशन

पाली। राजस्थान के सबसे बड़े टैलेंट प्लेटफॉर्म राजस्थान गॉट टैलेंट सीजन-2 का भव्य ऑडिशन 19 जुलाई 2026 को पाली में आयोजित किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में डांस, सिंगिंग, एक्टिंग और फैशन शो सहित विभिन्न श्रेणियों में प्रतिभागी अपने हुनर का प्रदर्शन करेंगे। ऑडिशन की घोषणा आयोजकों द्वारा पहले भी की जा चुकी है।

कार्यक्रम के डायरेक्टर श्री कमलेश सोनी ने बताया कि प्रतियोगिता में विजेताओं को आकर्षक कैश प्राइज प्रदान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राजस्थान गॉट टैलेंट का उद्देश्य देशभर की प्रतिभाओं को एक बड़ा मंच उपलब्ध कराना है।

उन्होंने जानकारी दी कि प्रतियोगिता का सेमीफाइनल 23 अगस्त 2026 को आयोजित होगा, जबकि ग्रैंड फिनाले 26 एवं 27 सितंबर 2026 को पाली में होगा। इस आयोजन के लिए भारत के विभिन्न राज्यों से प्रतिभागियों के आवेदन लगातार प्राप्त हो रहे हैं, जिससे प्रतियोगिता को राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रतिसाद मिल रहा है।

आयोजकों ने इच्छुक प्रतिभागियों से समय पर पंजीकरण कर अपने हुनर को राष्ट्रीय मंच तक पहुंचाने का आह्वान किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Sanjay Parihar News reporter sojat