सोजत में छात्रों का फूटा आक्रोश, मशाल जुलूस निकालकर भ्रष्टाचार के खिलाफ किया प्रदर्शन
NEET पेपर लीक के विरोध में एनएसयूआई का मशाल जुलूस, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग
सोजत, 24 जुलाई। NEET पेपर लीक एवं शिक्षा व्यवस्था में व्याप्त भ्रष्टाचार के विरोध में आज एनएसयूआई सोजत के नेतृत्व में विशाल मशाल जुलूस का आयोजन किया गया। यह जुलूस काला गोरा भैरूजी मंदिर से मुख्य बाजार होते हुए उपखंड कार्यालय तक निकाला गया, जिसमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं, युवाओं एवं आमजन ने भाग लिया।
कार्यक्रम का नेतृत्व एनएसयूआई पाली जिला अध्यक्ष राजेंद्र सिंह जाखोड़ा ने किया। उनके साथ जिला कार्यकारी अध्यक्ष गणपत पटेल, ब्लॉक अध्यक्ष भागीरथ पनूसा, नगर अध्यक्ष राहुल राठौड़, जिला उपाध्यक्ष मनीष टाक, जिला महासचिव साहिल घोशी, जिला सचिव राकेश तंवर, राकेश मालवीय, सत्यनारायण टॉक (नगर अध्यक्ष, सोजत), बालमुकुंद गहलोत, पुनीत जी दवे, ऐश्वर्य जी सांखला, महेंद्र पालरिया, सेवादल अध्यक्ष असलम मेहर, इरशाद सिलावट, जमील कादरी, शहजाद टैनर अर्जुन कुमार गहलोत, मनीष भाटी, गोविंद चारण, छात्र नेता दिवेश सामरिया, अभिजीत गहलोत, खुशबू चौहान एवं निकिता सहित अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता और छात्र मौजूद रहे।
इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने "धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दो", "NEET पेपर लीक के दोषियों को गिरफ्तार करो", "छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ बंद करो" और "शिक्षा व्यवस्था में व्याप्त भ्रष्टाचार बंद करो" जैसे जोरदार नारे लगाए।
वक्ताओं ने कहा कि NEET पेपर लीक ने लाखों विद्यार्थियों के भविष्य के साथ अन्याय किया है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच, दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई तथा शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देने की मांग की। साथ ही छात्रों के हितों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प दोहराया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0