सोजत कृषि मंडी में प्रेम ग्रीन हीना लिमिटेड द्वारा होली स्नेह मिलन, गैर निकाली गई
सोजत। कृषि मंडी परिसर में प्रेम ग्रीन हीना प्राइवेट लिमिटेड के
प्रतिनिधि शांतिलाल गहलोत नेतृत्व में होली स्नेह मिलन कार्यक्रम का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। इस अवसर पर कृषि मंडी से पारंपरिक गैर निकाली गई, जिसमें समाज के गणमान्य नागरिकों, चौधरियों एवं बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया।
गैर में बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिकों, समाज के पंचों एवं श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही। चौधरी पद पर ओमप्रकाश टॉक (S.S.T) एवं जगदीश निकुम (R.N.T.C) ने गैर का स्वागत किया।
गैर अध्यक्ष के रूप में धर्मीचंद सांखला व महेंद्र भाटी (GM) ने संचालन किया। नई कार्यकारिणी में दलपतराज टॉक (केएम) को सचिव, संरक्षक के रूप में ओमप्रकाश गुरु एवं तेजाराम पालरिया उपस्थित रहे
अंत में प्रसाद के रूप में चने वितरित किए गए। कार्यक्रम श्रद्धा, उत्साह एवं आपसी भाईचारे के साथ संपन्न हुआ।
गैर के दौरान ढोल-नगाड़ों की थाप पर सहभागी उत्साहपूर्वक झूमते नजर आए। कार्यक्रम स्थल पर श्रद्धा भाव के साथ चने की प्रसादी तैयार कर वितरित की गई।
आयोजन के दौरान सभी चौधरियों का माला व साफा पहनाकर सम्मानपूर्वक स्वागत किया गया। वक्ताओं ने कहा कि ऐसे आयोजन आपसी भाईचारे, प्रेम और सौहार्द को मजबूत करने का माध्यम हैं।
कार्यक्रम के अंत में सभी ने एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं देते हुए समाज में एकता और सद्भाव बनाए रखने का संदेश दिया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
1
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0