गौभक्त भामाशाह भारत सिंह राजपुरोहित ने विभिन्न स्थानों पर व्हीलचेयर भेंट की

Apr 30, 2026 - 18:09
 0  48
गौभक्त भामाशाह भारत सिंह राजपुरोहित ने विभिन्न स्थानों पर व्हीलचेयर भेंट की

सोजत गौभक्त भामाशाह भारत सिंह राजपुरोहित (गांव रामसानी बाला, हाल मैसूर) ने अपने परिजन की स्मृति में सामाजिक सरोकार निभाते हुए जरूरतमंदों के लिए व्हीलचेयर भेंट की।

राजपुरोहित ने राजकीय अस्पताल सोजत में 2 व्हीलचेयर प्रदान की। इसके साथ ही सक्षम सेवा केंद्र सोजत (पाली) को 2 व्हीलचेयर दी गईं। वहीं यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे स्टेशन सोजत रोड एवं मारवाड़ जंक्शन पर भी 2 व्हीलचेयर भेंट की गईं।

इस सेवा कार्य से मरीजों, दिव्यांगजनों एवं यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे प्रेरणादायक बताया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Sanjay Parihar News reporter sojat