गुड़ाभदावता में पोषण पखवाड़ा: ‘स्वस्थ ग्राम’ का दिया संदेश
गुड़ाकला। निकटवर्ती ग्राम गुड़ा भदावता की आंगनवाड़ी केंद्र में महिला एवं बाल विकास विभाग के तत्वावधान में पोषण पखवाड़ा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीणों को संतुलित आहार और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करना रहा।
कार्यक्रम के दौरान आंगनवाड़ी कार्यकर्ता प्रकाश कंवर एवं सहायिका शीतल कंवर ने पौष्टिक व्यंजनों की प्रदर्शनी लगाई तथा आकर्षक रंगोली के माध्यम से पोषण का संदेश दिया।
इस अवसर पर प्राचार्य अब्दुल वासिद खान खाखरा ने संतुलित आहार के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सही खानपान से ही स्वस्थ जीवन संभव है। वहीं, बीएलओ मोहनलाल सोनी ने ऋतुचर्या और दैनिक जीवन में स्वास्थ्य संबंधी सावधानियों की जानकारी दी।
कार्यक्रम में निहाल कंवर, रेशम कंवर, लक्ष्मण कंवर, सुप्रिया कंवर, सरोज कंवर, संतोष कंवर, आरती कंवर, मोनिका कंवर, मीनू कंवर, प्रवीण कंवर, हर्षना कंवर, सुशीला माली, खुशबू माली, डिम्पल माली एवं मैना देवासी सहित कई महिलाओं ने भाग लिया।
अंत में सभी उपस्थितजनों को ‘स्वस्थ ग्राम, सशक्त समाज’ का संदेश देते हुए पोषण के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया गया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0