सोजत में गौसेवा का अनूठा अभियान, सामूहिक विवाह की बचत राशि से बांटा जा रहा हरा चारा
सोजत में निरंतर जारी गौसेवा अभियान, भगवा ध्वज दिखाकर रवाना की हरे चारे से भरी गाड़ियां
सोजत। सर्व हिंदू समाज सामूहिक विवाह समिति द्वारा 21 फरवरी 2026 को सोजत सेवा मंडल की सोजत वाटिका में 17 गरीब कन्याओं का सामूहिक विवाह संपन्न करवाया गया था। विवाह आयोजन के पश्चात समिति के पास 2 लाख 13 हजार 300 रुपए की बचत राशि शेष रही। भीषण गर्मी को देखते हुए समिति ने इस राशि को गौसेवा में उपयोग करने का निर्णय लिया।
इसी को लेकर सोजत स्थित श्री केवल अपरोक्ष आश्रम में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में महामंडलेश्वर स्वामी श्री चेतन गिरी जी महाराज एवं आचार्य डॉ. ओमजी महाराज के निर्देशानुसार पाली जिला अध्यक्ष माली समाज ताराचंद सैनी, मोंटू भाई बिस्सा तथा नरपत राज सोलंकी सोजत वालों को समिति की ओर से राशि सुपुर्द की गई।
इसके बाद सर्व हिंदू समाज सेवा समिति एवं समाज के पदाधिकारियों के सहयोग से पिछले छह दिनों से विभिन्न गौशालाओं तथा राह चलती असहाय गौ माताओं को गांव-गांव और ढाणी-ढाणी जाकर हरा चारा वितरित किया जा रहा है। अभियान के तहत प्रतिदिन जरूरतमंद गौवंश तक हरा चारा पहुंचाया जा रहा है।
इसी क्रम में गुरुवार को महामंडलेश्वर श्री डॉ. ओमजी आचार्य के सानिध्य में भगवा ध्वज दिखाकर हरे चारे से भरी पिकअप गाड़ी को श्री सिद्ध जोड़ भैरु मंदिर, श्री गोविंद गिरी आश्रम, चामड़ियाक, बुटेलाव और लुडांवास क्षेत्र के लिए रवाना किया गया।
कार्यक्रम की जानकारी सोशल मीडिया प्रभारी प्रतिनिधि गिरधारी जयपाल ने दी।
What's Your Reaction?
Like
1
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0